-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः नामीबिया के हारने से श्रीलंका-नीदरलैंड सुपर 12 में पहुंची
आस्ट्रेलिया में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप के क्वालिफायर मैचों में आज खेले गए दो मैचों से सुपर 12 के पूल नंबर दो की टीमों का फैसला हो गया है। नामीबिया की हार के साथ ही श्रीलंका और नीदरलैंड सुपर 12 में प्रवेश कर गई हैं और श्रीलंका जहां पूल नंबर एक तो नीदरलैंड पूल क्रमांक दो में खेलेंगे।
क्वालिफायर मैचों में पहला मैच श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच हुआ जिसमें श्रीलंका ने नीरदलैंड को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इसके बाद दोनों ही टीमों के अपने क्वालिफायर पूल में चार-चार अंक हो गए। इस मैच के बाद नामीबिया-संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जाने वाला दूसरा मैच महत्वपूर्ण हो गया था क्योंकि नामीबिया एक मैच जीतकर दो अंक हासिल कर चुकी थी और अगर उसकी संयुक्त अरब अमीरात पर जीत हो जाती तो फिर रन औसत से श्रीलंका, नीदरलैंड व नामीबिया में से दो टीमों का सुपर 12 के लिए चयन होता।
यूएई ने मैच जीत कर नामीबिया को घर वापस भेजा
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने नामीबिया को लक्ष्य से सात रन की दूरी पर रोक कर उसकी घर वापसी का टिकट काट दिया। इसके साथ ही संयुक्त अरब अमीरात ने टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपनी घर वापसी जीत के साथ की। क्वालिफायर मैचों के बाद श्रीलंका सुपर 12 के पूल नंबर एक में खेलेगी तो नीदरलैंड सुपर 12 के पूल क्रमांक दो में खेलेगी।




Leave a Reply