-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
टीकाकरण अभियान सम्पूर्ण ग्वालियर में समारोहपूर्वक प्रारंभ किया जायेगा
कोविड-19 वैक्सीन का महा टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से प्रारंभ होगा। विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सम्पूर्ण देश की भाँति ग्वालियर में भी समारोहपूर्वक प्रारंभ किया जायेगा। प्रात: 10 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाटीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे और देशवासियों को संबोधित भी करेंगे। ग्वालियर जिले में 6 स्थानों पर टीकाकरण अभियान के तहत टीकाकरण किया जायेगा। प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जायेगा।
कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को जेएएच चिकित्सा समूह में बनाए गए टीकाकरण केन्द्र का अवलोकन किया और टीकाकरण की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। टीकाकरण केन्द्र को गुब्बारों एवं फूल-मालाओं से सजाया गया है। सभी 6 केन्द्रों को त्यौहार की तरह सजाकर तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री के उदबोधन के पश्चात टीकाकरण प्रारंभ होगा। कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने निरीक्षण के दौरान कहा है कि टीकाकरण व्यवस्थित रूप से हो, इसके लिये सभी तैयारियां की जाएँ। टीकाकरण के दौरान जो सावधानियां बरतने के निर्देश शासन स्तर से प्राप्त हुए हैं उनका अक्षरश: पालन भी सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर श्री सिंह ने यह भी बताया कि जिले में कोविड-19 की वैक्सीनेशन के लिये अपर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सभी टीकाकरण केन्द्रों पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की उपस्थिति में टीकाकरण की व्यवस्थायें की जायेंगीं।
अधीक्षक जेएएच डॉ. आर एस धाकड़ ने बताया कि जेएएच अस्पताल में कोविड-19 के वैक्सीन लगाने की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन किया जायेगा। वैक्सीनेशन के दौरान वैक्सीन लगवाने वाले सभी लोगों का चिन्हांकन कर लिया गया है। इसके साथ ही केन्द्र पर सुरक्षा की दृष्टि से सभी चिकित्सीय उपाय भी सुनिश्चित किए गए हैं। इमरजेंसी के लिये एक वार्ड भी तैयार किया गया है। जिसमें ऑक्सीजन सहित अन्य सभी दवायें व उपकरण रखे गए हैं। केन्द्र पर ही एक एम्बूलेंस की व्यवस्था भी की गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। किसी भी प्रकार से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। सभी टीकाकरण केन्द्रों पर चिकित्सकों और मैदानी चिकित्सकीय अमले को भी तैनात किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि जिले में 6 स्थानों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। इनमें गजराराजा चिकित्सा समूह ग्वालियर, जिला चिकित्सालय मुरार, सिविल अस्पताल डबरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भितरवार, एयरफोर्स ग्वालियर तथा एम.एच. मुरार मिलिट्री हॉस्पिटल शामिल है। टीकाकरण मंगलवार, बुधवार व रविवार को छोड़कर किया जायेगा। प्रथम चरण में सभी स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने के बाद अन्य फ्रंट लाईन वर्करों को वैक्सीन लगाई जायेगी।




Leave a Reply