-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
टीकमगढ़ में कोषालय अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
सागर संभाग के टीकमगढ़ जिले में एक महिला जिला कोषालय अधिकारी को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। वे जीपीएफ, जीआईएस, ग्रेच्यूटी के बिल के भुगतान के बदले यह राशि ले रही थीं तभी उन्हें लोकायुक्त पुलिस स्थापना की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि शिवेंद्र कुमार चौरसिया टीकमगढ़ के सीएमएचओ रहे हैं और वे अपनी सेवा के दौरान जमा जीपीएफ, जीआईएस और ग्रेच्यूटी की राशि निकाल रहे थे। इसके बिल कोषालय में पहुंच गए थे लेकिन उनका भुगतान करने के बदले कोषालय में रिश्वत की मांग की गई। चौरसिया ने इस संबंघ में सागर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की जिसकी सत्यता की जांच की गई। इसके बाद डीएसपी राजेश खेड़े, निरीक्षक मंजू सिंह, केपीएस बैन व अन्य स्टाफ योजनाबद्ध ढंग से जिला कोषालय अधिकारी श्रीमती विभूति अग्रवाल को पकड़ने की कार्रवाई की। अग्रवाल को रंगेहाथों रिश्वत की राशि लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।




Leave a Reply