-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
टाईगर की जुबान में लोकतंत्र का खून लग गया है, जनता उपचुनाव में करेगी शिकार: वासनिक
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रदेश, जिला एवं शहर प्रवक्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक ने कहा हमारा ध्येय कोई भी हो, जो हमारे दिल-दिमाग में है, उसे हमें लोगों के दिलों में उतारने की आवश्यकता है, यदि हम अपनी बात को मीडिया के माध्यम से लोगों के दिमाग में नहीं उतार पाये तो चाहे कितनी भी अच्छी नीतियां हों, कितने भी अच्छे कार्यक्रम हों वे सब बेअसर रह जाते हैं। हमारी बातों को लोगों के दिलो-दिमाग में पहुंचाने से ही हमें कामयाबी मिलती है और वह व्यक्ति हमारे साथ खड़ा होता है, जिसने हमारी बात दिल से सुनी हो।
वासनिक ने कह आज देश भारत-चीन विवाद और कोविड जैसी महामारी से जूझ रहा है। केंद्र सरकार इनसे निपटने में असमर्थ साबित हो रही है। हमें केंद्र सरकार की विफलताओं को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाना है। वासनिक ने कहा कि मध्यप्रदेश में अपने आप को टाइगर कहने वालों की जुवान को लोकतंत्र का खून लग गया है, वह जनमतखोर हो चुका है, उसे जनभावनाओं से कोई लेना देना नहीं है। आगामी 24 उपचुनावों में जनमतखोर शेर का शिकार जनता कैसे करती है वह दिखा देगी।
प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, मीडिया विभाग के प्रभारी, पूर्व
मंत्री जीतू पटवारी ने प्रवक्ताओं से मुख़ातिब होते हुए कहा कि हम सबको मिलकर टीम वर्क से काम करना है। विधानसभा उपचुनाव की सभी 24 सीटों पर मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से एक्टिव रहकर पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाना है।
पटवारी ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह लोकतंत्र की हत्या कर झूठ, फरेब और खरीद-फरोख्त की भाजपा सरकार चल रही है, जनता इन गद्दारों को सबक सिखाना के लिए तड़फ रही है। हम सभी को जनता के सामने इनकी सच्चाई पूरी बेबाकी के साथ उजागर करना है। प्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा 15 महीने में किये गये जनकल्याणकारी एवं विकास कार्यों को जनता के बीच ले जाना है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जिसके माध्यम से भाजपा और इन
गद्दारों की असलियत उजागर होगी।मुख्य वक्ता मनीष दीक्षित, शोध विभाग के अध्यक्ष अक्षय हुंका और आईटी विभाग के अभिनव बारोलिया ने भी प्रवक्ताओं को मीडिया में मुखरता और बेबाकी से
अपना पक्ष रखने और सोशल मीडिया में सक्रिय होने के टिप्स बताये।
कांग्रेस मीडिया विभाग की बैठक में प्रवक्ताओं ने भी अपने सुझाव रखे।
जिसमें उन्होंने प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव पर फोकस करने की रणनीति तैयार करने एवं स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ भाजपा की जनविरोधी योजनाओं मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने जनता को इन तीन महीनों के अंदर भारी भरकम राशि के बिजली के बिल, कोरोना संक्रमण की जानकारी को छिपाने और प्रदेश की जनता द्वारा चुनी हुई कांग्रेस सरकार को गिराकर भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग करने वाले गद्दारों को सबक सिखाने जैसे मुद्दों पर अपने सुझाव सांझा किये।
मीडिया विभाग की बैठक में अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के सचिवगण प्रदेश प्रभारी संजय कपूर, सी.पी. मित्तल, कुलदीप इंदौरा भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कार्यक्रम
का संचालन किया तथा प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं प्रवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्तागण रवि सक्सेना, विभा पटेल, जेपी धनोपिया,दुर्गेश शर्मा आदि मंच पर उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश भर से आये प्रदेश प्रवक्तागण, जिला एवं शहर कांगे्रस के प्रवक्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।




Leave a Reply