-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
‘झूठ बोले कौआ काटे’ अभियान
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पाण्डे के नेतृत्व में बुधवार को 7 नं. चौराहे पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के खिलाफ ‘झूठ बोले कौआ काटे’ अभियान के अंतर्गत पोस्टर, बैनर लेकर प्रदर्शन किया।
डॉ. अभिलाष पाण्डे ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने विधानसभा चुनाव के पूर्व बेरोजगार युवाओं को 4000 रूपए महीना बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, जो पूरा नहीं किया गया। कांग्रेसी नेताओं ने युवाओं को ढोर चराने, सपेरा बनाने, बैंड बजाने का प्रशिक्षण देने की बात करने लगे थे। कांग्रेस ने युवाओं को छलने का काम किया है। डॉ. पाण्डे ने कहा कि 27 विधानसभाओं के उपचुनाव क्षेत्र में मोर्चा के पदाधिकारियों ने बुधवार को झूठ बोले कौआ काटे का पोस्टर लेकर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मैं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से पूंछना चाहता हूं कि विधानसभा उपचुनाव में किस मुंह से युवाओं से झूठ बोलने के लिए फिर आ गए हैं।
प्रदर्शन के दौरान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद शर्मा, श्री रवि लोहानी, जिला महामंत्री श्री गोपाल तोमर, श्री अंकित आर्या, श्री अभिमन्यु सिंह राठौर, श्री अभिनव पाण्डे सहित मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे।




Leave a Reply