-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
झूठे, एडिटेड व फ़ेक वीडियो का सहारा लेकर कांग्रेस को बदनाम कर रही: सलूजा
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने अपने एक जारी बयान में बताया कि आगामी उप चुनावो में अपनी संभावित हार से बोखलाकर भाजपा डर्टी पॉलिटिक्स पर उतर आई है। झूठे, एडिटेड व फ़ेक वीडियो का सहारा लेकर वह कांग्रेस को बदनाम करने का काम कर रही है।
सलूजा ने बताया कि भांडेर से कांग्रेस प्रत्याशी श्री फूल सिंह बरैया के झूठे , एडिटेड , फेक वीडियो सोशल मीडिया पर चला कर वह कांग्रेस प्रत्याशी को बदनाम करने का व क्षेत्र की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।इन वीडियो को देखकर साफ समझा जा सकता है कि जिस समय फूल सिंह बरैया बहुजन समाजवादी पार्टी के नेता थे , उस समय के उनके पुराने वीडियो को एडिटेड कर भाजपा उसे सोशल मीडिया पर जारी कर माहौल ख़राब करने का काम कर रही है।इन वीडियो को देखकर साफ स्पष्ट हो रहा है कि ये काफी पुराने बने हुए हैं क्योंकि वर्तमान कोरना महामारी को देखते हुए इन वीडियो में किसी ने भी मास्क नहीं पहना हुआ है ,वीडियो में जो बैनर लगे हैं वह भी किसी अन्य दल के हैं।
कांग्रेस का इन वीडियो से कोई लेना-देना नहीं है।कांग्रेस इस तरह की सोच व विचारधारा में विश्वास भी नहीं रखती है।कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में फूल सिंह बरैया ने इस तरह का कोई भी बयान नहीं दिया है।
कांग्रेस इन झूठे , एडिटेड विडीओ की सायबर सेल में शिकायत दर्ज करायेगी।




Leave a Reply