-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
झाबुआ उप चुनाव में कांतिलाल भूरिया कांग्रेस प्रत्याशी होंगे
झाबुआ विधानसभा सीट पर होने जा रहे उप चुनाव में कांग्रेस की ओर से कांतिलाल भूरिया प्रत्याशी होंगे। उनका नाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक ने अधिकृत रूप से घोषित किया। भूरिया हाल ही में लोकसभा चुनाव हारे हैं और उन्हें भाजपा के गुमानसिंह डामोर ने हराया है।
झाबुआ विधानसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से भूरिया के अलावा उनका बेटा डॉ. विक्रांत भूरिया और जेवियर मेड़ा दावेदारी कर रहे थे। डॉ. भूरिया को पार्टी ने 2018 विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था लेकिन वे करीब साढ़े दस हजार वोट से हार गए थे। उनके खिलाफ खड़े हुए भाजपा के प्रत्याशी गुमान सिंह डामोर ने उन्हें हराया लेकिन कांग्रेस के बागी नेता जेवियर मेड़ा की वजह से उन्हें हार मिली थी। मेड़ा इसके बाद लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के खिलाफ मैदान में उतरने वाले थे कि कांग्रेस ने उन्हें विधानसभा चुनाव में बगावत करने के बाद भी वापस ले लिया था। इसके बाद अब उप चुनाव में वे अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने की दावेदारी कर रहे थे लेकिन भूरिया ने फिर बाजी मार ली। अब मेड़ा अगर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरते हैं तो कांग्रेस के लिए मुसीबत बन सकते हैं। हालांकि भाजपा की नजरें भी उन पर हैं औऱ पार्टी उन्हें अपना प्रत्याशी बना सकती है।




Leave a Reply