-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
जो भी विकास हुआ, वो भाजपा की सरकारों ने कियाः नरेन्द्रसिंह तोमर
कांग्रेस की सरकारें लंबे समय तक देश और प्रदेश में रहीं, लेकिन गांव की सड़कें नहीं बनी। श्री अटलजी जब प्रधानमंत्री बने तो पीएम सड़क योजना शुरू हुई। इसके बाद म.प्र. में भाजपा की सरकार बनते ही 2003 में गांव-गांव को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम शुरू हुआ। भाजपा के शासन में किसानों को बिजली मिली। सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की योजनाएं शुरू हुईं। प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनते ही विकास के काम शुरू हो गए हैं। अंबाह-पोरसा की सड़क को नेशनल हाईवे का दर्जा मिल गया है और आने वाले समय में चंबल नदी पर नए ब्रिज बनते ही यहां के निवासी बिना मुरैना जाए आगरा जा सकेंगे और करौली मां के दर्शन करने के लिए भी पहुंच जाएंगे।
यह बात केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुरैना जिले के अंबाह और दिमनी में मंडल सम्मेलनों को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर अंबाह के पार्टी प्रत्याशी श्री कमलेश जाटव ने भी संबोधित किया।
किसानों के हित में सोचती है भाजपा
श्री तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों के हित में ही सोचती है और पार्टी की सरकारों ने इस दिशा में बहुत काम किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि और किसान मानधन जैसी योजनाएं शुरू की हैं। अब प्रदेश सरकार ने भी किसान सम्मान निधि योजना में चार हजार रुपये और जोड़ दिये हैं। अब किसानों को हर साल 10 हजार रुपये मिलेंगे। श्री तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार ने नए कृषि कानून बनाए हैं ताकि किसानों को घर बैठे उनकी फसलों के बेहतर दाम मिल सकें, कहीं भी अपनी उपज बेचने की आजादी मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के ही लिए स्वामित्व योजना शुरू की है, जिससे गांवों में रहने वाले किसानों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक मिलेगा और इस पर वे बैंकों से कर्ज भी ले सकेंगे।
कांग्रेस ने सिंधिया जी की नहीं सुनी, तो कार्यकर्ताओं की कौन सुनता
श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र पूरा करने की बजाय जनता से वादाखिलाफी की। सिंधिया जी ने जब वादे निभाने की बात कही, तो तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की भी बात नहीं सुनी, तो आम कार्यकर्ताओं की बात कौन सुनता। इसी मुद्दे पर सिंधिया जी और उनके साथियों ने कांग्रेस छोड़ दी। अब जब ये लोग भाजपा के साथ हैं, तो इस क्षेत्र से कांग्रेस गायब ही हो गई है। श्री तोमर ने कहा कि अब चिंता की बात नहीं है, देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं। आप पार्टी के उम्मीदवारों को जिताइये, विकास के लिए आपकी आवाज को सिंधिया जी और मैं स्वयं ऊपर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को मिलने वाला एक-एक वोट प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराज जी के हाथ मजबूत करेगा।
मंडल सम्मेलनों में पार्टी प्रत्याशी श्री गिर्राज दंडोतिया, श्री कमलेश सुमन, श्री शिवमंगल सिंह तोमर, श्री कमलेश जाटव सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।




Leave a Reply