-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
जैश ए मोहम्मद प्रमुख मौलाना मसूद अजहर और उसके भाई के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया।
इंटरपोल ने पठानकोट हमले के सिलसिले में जैश ए मोहम्मद प्रमुख मौलाना मसूद अजहर और उसके भाई अब्दुल रॉफ के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया है। यह नोटिस पठानकोट में भारतीय वायुसेना के अड्डे पर हमले में इनकी कथित भूमिका के लिए जारी किया गया है। इस मामले में इन दोनों और जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों को निर्देश देने वाले -शाहिद लतीफ तथा काशिफ जान के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी करने की मांग की थी। ये, पठानकोट हमले को अंजाम देने के लिए पिछले वर्ष 30 दिसंबर को पंजाब के बमियाल सेक्टर से भारत में घुस आए थे।
प्रतिबंधित संगठन जैश ए मोहम्मद के इन आतंकवादियों ने एक और दो जनवरी की आधी रात को यह हमला किया था जिसमें सात सुरक्षा कर्मी मारे गए थे। लगभग 80 घंटे तक चली मुठभेड के बाद चार आतंकववादियों के शव मिले थे। पाकिस्तान के संयुक्त जांच दल से अजहर और तीन अन्य आतंकवादियों के आवाज के नमूने मांग चुकी है। यह जांच दल इस हमले की जांच के सिलसिले में भारत आया था।




Leave a Reply