-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
जेल में बंद मिर्ची बाबा की वकील के माध्यम से एक महीने बाद दी ऐसी सफाई
महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में करीब एक महीने से जेल में बंद वैराग्यनंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा ने आज अपने वकील के माध्यम से ऐसी सफाई दी है। वकील ने कहा कि वे बाबा से जेल में मिले हैं और उन्होंने अपने आपको निर्दोष बताया है। महिला और पुलिस की सांठगांठ से उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया।
मिर्ची बाबा के वकील श्रीकृष्ण धोसेला ने आज भोपाल जिला अदालत के सामने मीडिया से चर्चा करते हुए बाबा की सफाई दी और पुलिस-महिला पर आरोप लगाए। आज बाबा अपने वकील के माध्यम से यह कह रहे हैं कि जिस दिन रायसेन की एक महिला ने दुष्कर्म की घटना बताई है, उस दिन वे भोपाल में ही नहीं थे। पुलिस और महिला ने सांठगांठ करके उन्हें दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाया है।
मिर्ची बाबा पुलिस के अधिकारी का नाम बताने से बच रहे
पुलिस की महिला के साथ सांठगांठ के आरोपों को लेकर जब मिर्ची के बाबा के वकील से सवाल किया गया तो अधिवक्ता धोसेला ने कहा कि बाबा ने पुलिस अधिकारी का नाम नहीं बताया है। मगर उन्हें एफआईआर के दूसरे दिन ग्वालियर से गिरफ्तार करने 70-80 गाड़ियों में पुलिस पहुंची और पकड़ा था। वे सच्चे गौ सेवक हैं और जीवन भर गौ माता की सेवा करते रहेंगे। गौरतलब है कि मिर्ची बाबा की आज इस मामले में पेशी थी और उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि 16 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।




Leave a Reply