उज्जैन के सेंट्रल जेल के 15 से 20 करोड़ के जीपीएफ घोटाले में आरोपी उषा राज पुलिस हिरासत में है और अब उसे अपने पालतू तोते-मछली के प्रति प्यार उमड़ रहा है। उसे जब रविवार को पुलिस घर की तलाशी के लिए सरकार निवास पर ले गई तो उसने अपने पालतू पक्षी व जलीय जीव की चिंता व्यक्त की।
उज्जैन जेल की पूर्व अधीक्षक उषा राज पुलिस हिरासत में है और 48 घंटे से ज्यादा समय की गिरफ्तारी हो जाने पर निलंबित किया जाना है। पुलिस उषा राज से जीपीएफ घोटाले के कई राज उगलवाना चाह रही है जिसके लिए अभी उसका पुलिस रिमांड की अवधि और बढ़ सकती है। रिपुदमन के आमने-सामने भी उसके बयान लिए जा रहे हैं। रविवार को उषा राज के घर में छिपे राजों को जानने के लिए पुलिस सरकारी निवास ले गई थी और निवास पर बेटी के ताला लगाकर जाने की वजह से काफी देर इंतजार के बाद ताला तोड़ना पड़ा था। अंडर गारमेंट्स भी घर से लिए उषा राज ने बताया जाता है कि जब पुलिस उषा राज को उसके सरकारी निवास पर लेकर पहुंची तो उसने घर से अपने अंडर गारमेंट्स भी साथ लिए। साथ ही अपने पालतू तोते और मछलियों को दाना खिलाकर उन्हें प्यार किया।
पुलिस ने कई बस्तों में जप्त किया रिकॉर्ड ताला तोड़कर पुलिस ने उषा राज के घर से कई दस्तावेजों को बरामद किया है। करीब चार बस्तों में इन दस्तावेजों को रखकर पुलिस अपने साथ ले गई। जो पुलिसकर्मी अपने साथ पूर्व जेल अधीक्षक को सरकारी निवास ले गए थे, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए रिकॉर्ड जप्त करने तथा उषा राज के तोते-मछली को देखने की चिंता करने और अंडर गारमेंट्स लेने की बात कही।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नागपुर स्थित नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के विभिन्न क्लिनिकल विभागों में जाकर डॉक्टरों और स्टाफ से संवाद किया। मुख्यम - 12/01/2026
जेल विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के पावन अवसर पर प्रदेश की विभिन्न जेलों में निरुद्ध बंदियों की समय पूर्व रिहाई करने संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। शासन द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता, 1 - 12/01/2026
नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने नगर परिषद सोनकच्छ में मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना में अनियमितता पाये जाने पर 3 उपयंत्रियों सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध - 12/01/2026
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जल सुरक्षा, जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के उद्देश्य से स्वच्छ जल अभियान का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 10 जनवरी से किया गया है। अभियान के - 12/01/2026
समाधान योजना 2025-26 के प्रथम चरण की अवधि 31 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी गई है। पिछले साल 3 नवंबर से शुरू हुई समाधान योजना 2025-26 में शामिल होकर लाखों बकायादार उपभोक्ताओं ने सौ फीसदी तक छूट का लाभ - 12/01/2026
Leave a Reply