-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
जेके टायर्स ने न्यू मंगलौर पोर्ट से रेडियल टायरों का निर्यात शुरू किया
मेसर्स जे.के. टायर्स ने न्यू मंगलौर पोर्ट से टायरों का निर्यात शुरू कर दिया है। बंदरगाह प्रशासन की ओर जोरदार तरीके से कारोबार बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों के लिहाज से यह बेहद महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बंदरगाह प्रशासन अपने कारोबारी प्रयासों में लगातार लगा रहा और आखिरकार मेसर्स जे.के. टायर्स, मैसूर के शीर्ष प्रबंधन को बंदरगाह से टायरों के निर्यात करने के लिए राजी करने में कामयाब रहा।
बंदरगाह प्रशासन के इस प्रयास का नतीजा यह रहा कि मंगलौर पोर्ट से 40 हाई क्यूब कंटेनर की पहली खेप निर्यात के लिए रवाना हो गई। पहली खेप 18.6.2016 को एम.वी. टाइगर गोमान नाम के जहाज से रवाना हुई।
यह खेप मेक्सिको के मांजानिलो पहुंचेगी। मेसर्स जे.के. टायर्स ने विश्वास दिलाया है कि उसकी ओर से निर्यात की खेप और बढ़ाई जाएगी। साथ ही यह बंदरगाह के अंदर और रेडियल टायर भेजेगी ताकि उसे लागतों का फायदा हो सके।
इस खेप को भेजे जाने के बाद न्यू मंगलौर पोर्ट प्रबंधन ने जे.के. टायर्स का आभार जताया है। साथ ही प्रबंधन ने सीमा शुल्क आयुक्त, मेसर्स एमएससी लाइन्स, मेसर्स कार्गोलिंक्स के प्रति भी आभार जताया है।




Leave a Reply