-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
जी-20 समूह की बैठकों की व्यवस्थाएँ बेहतर हों : मुख्यमंत्री शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर, भोपाल और खजुराहो में होने वाली
जी-20 समूह की बैठकों के लिए प्रदेश में बेहतर तैयारी हो। मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में जी-
20 समूह की बैठकों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की छवि को अच्छे ढंग से प्रदर्शित करें। जहाँ
बैठक हों वहाँ साफ-सफाई और शहर की साज-सज्जा की जाए। बैठक में शामिल होने वाले
अतिथियों के दिल-दिमाग में प्रदेश की बेहतर छवि बने, इसके प्रयास हों। प्रदेश की विशेषताओं को
भी अतिथियों के समक्ष रखा जाए, जिससे विदेश से बैठक में हिस्सा लेने वाले लोग मध्यप्रदेश की
यादें लेकर जाएँ। जन-प्रतिनिधियों एवं जनता का भी सहयोग लिया जाए।
मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, अटल बिहारी
वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव
संस्कृति शिव शेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन सजंय
शुक्ला सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।




Leave a Reply