-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
जीत के नजदीक पहुंचकर भारतीय क्रिकेट ने की खुदकुशी
भारत और श्रीलंका के बीच खेल गए पहले टेस्ट में भारतीय टीम जीत की दहलीज पर पहुंचने के बाद भी श्रीलंकाई गेंदबाज रंगना हैराथ के आगे घुटने टेकते हुए हार गई। हैराथ ने 48 रन देकर सात विकेट लिए और भारतीय बल्लेबाजों को मामूली 176 रन के लक्ष्य तक पहुंचने से 63 रन पहले ही पवेलियन भेज दिया। भारतीय दूसरी पारी 50 ओवर भी नहीं खेल सकी। 112 रन पर सिमट गई और श्रीलंका ने सीरिज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद लग रहा था कि भारतीय टीम जीत के बेहद नजदीक है क्योंकि एक विकेट खोया था और 23 रन बन चुके थे। लेकिन नाइट वाटमैन के तौर प र भेजे गए ईशांत शर्मा चौथे दिन सबसे पहले श्रीलंकाई गेंदबाज हैराथ का शिकार बने। हालांकि उन्हें चौथे दिन इसके पहले नुवान प्रदीप की गेंद पर जीवनदान मिल चुका था। हैराथ ने फिर चार रन के व्यक्तिगत स्कोर पर रोहित शर्मा को चलता किया। पहली पारी में शतक जमाने वाले विराट कोहरी भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और स्पिनर थारिंडू कौशल की गेंद पर कौशल सिल्वा के हाथों शॉर्ट लेग पर लपक लिए गए। इसी तरह पहली पारी के एक और शतकवीर शिखर धवन भी तीसरे दिन की अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा पाए। वे 28 रन पर ही लौट गए। इसी तरह एक-एक कर भारतीय टीम के सितारा खिलाड़ी आउट होते चले गए और दूसरी पारी 112 रनों पर ही सिमट गई। हैराथ ने अपने करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 48 रन देकर सात विकेट किया।
गौरतलब है कि इसके प हले श्रीलंका की पहली पारी को 183 रनों पर समाप्त होने के बाद भारतीय टीम ने 375 रन बनाकर 192 रन की बढ़त ली थी। इसके बाद श्रीलंका ने दूसरी पारी में 367 रन बनाकर भारत को 176 रन का लक्ष्य दिया था।
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस हार के लिए जिम्मेदारी ली और कहा है कि इसके लिए हम ही जिम्मेदार हैं। टीम के अलावा इसका कोई और दोषी नहीं है। हम श्रीलंकाई टीम की दूसरी पारी मे ंपांच विकेट जल्दी लेने के बाद पूरी टीम को जल्दी आउट नहीं कर पाए। श्रीलंका की इस जीत के लिए उन्होंने एंजेलो मैथ्यूज और उनकी टीम को श्रेय दिया। उन्होंने हैराथ को विश्वस्तरीय गेंदबाज बताया।




Leave a Reply