-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
जीएसटी बिल को लागू करने मप्र विधानसभा में संकल्प पारित
देश के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा से जीएसटी बिल के लिए पारित संविधान के 122वें संशोधन के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा में भी संकल्प पारित कर दिया गया। संकल्प के लिए आज विधानसभा के बुलाए गए विशेष सत्र में सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने करीब दो घंटे की चर्चा में विचार रखते हुए सर्वसम्मति से इसे पारित कर दिया।
विधानसभा का विशेष सत्र आज बुलाया गया था जिसके प्रारंभ में तीन पूर्व विधायकों रामचरित्र, मूल सिंह और उत्तमचंद खटीक के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जीएसटी बिल के लिए संसदीय कार्य मंत्री रामपाल सिंह ने संकल्प प्रस्तुत किया और वित्त मंत्री जयंत मलैया ने इसकी विशेषताएं बताते हुए इसका समर्थन किया। वहीं चौदहवीं विधानसभा के किसी सत्र में पहली बार चर्चा में भाग लेते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह ने इसके 2006 से अब तक के सफर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक देश एक कर की दिशा में जीएसटी एक क्रांतिकारी कर प्रणाली है। इससे देश को विकास की नई दिशा मिलेगी और जो ग्रोथ रेट अभी साढ़े सात फीसदी के आसपास है वह एकदम डेढ़ फीसदी तक बढ़ जाएगी। राजेंद्र सिंह ने जीएसटी की खामियों का भी जिक्र किया और कहा कि इसके लिए बनाई जाने वाली कौंसिल केवल अनुशंसाएं करने तक सीमित रख दिया गया है। इसकी अनुशंसाएं राज्य सरकारें माने या न माने, यह उनके ऊपर है और इससे जीएसटी कौंसिल दंतविहीन साबित होगी। इसके अलावा चर्चा में पक्ष और विपक्ष के करीब डेढ़ दर्जन सदस्यों ने भाग लिया। इसका समर्थन करते हुए इसे सर्व सम्मति के साथ पारित कर दिया गया।




Leave a Reply