-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
जीएसटीएन वेबसाइट पर लॉगआन करना जारी रखने की सलाह दी गई।
जीएसटीएन यानी वस्तु एवं सेवा कर नेटवर्क ने कल राष्ट्रीय राजधानी में एरो सिटी स्थित अपने कार्यालय में जीएसटी सुविधा प्रदाताओं की बैठक बुलाई। जीएसटीएन द्वारा 34 जीएसपीज़ का चयन किया गया है, जो जीएसटी संबंधी रिटर्न दाखिल करने और अन्य अनुपालनों के लिए अतिरिक्त चैनल उपलब्ध कराएंगे। इन सेवा प्रदाताओं से उम्मीद की जा रही है कि वे 1 जुलाई, 2017 से जीएसटी व्यवस्था लागू होने पर जटिल और विविध आंतरिक प्रक्रियाओं में व्यापारियों की सहायता करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जीएसटीएन के अध्यक्ष ने की, जिन्होंने जीएसपीज़ की तैयारियों का मूल्यांकन किया। अन्य अधिकारियों के अलावा जीएसटी सुरक्षा परिषद में अपर सचिव श्री अरुण गोयल ने बैठक में हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान जीएसटीएन द्वारा नए जीएसटीआर फार्मों के लिए एपीआई के अद्यतन मानदंड जारी किए जाने की समय-सीमा प्रस्तुत की गई। ये फार्म 1 जुलाई से लागू होंगे। जीएसटीएन ने सुविधा प्रदाताओं को समस्त जानकारी, अद्यतन जानकारी और दिशा निर्देशों के लिए जीएसटीएन वेबसाइट (www.gstn.org/ecosystem) पर लॉगआन करना जारी रखने की सलाह दी।




Leave a Reply