-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
जिसने सगी मैया को घर से निकाल दिया वो मेरे पर सवाल उठा रहेः सीएम
जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना में मैहर माता के द्वार पर माथा टेकने के बाद जन आशीर्वाद यात्रा के चरण दूसरे चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पर हमला किया और कहा जो अपनी सगी मैया को घर से निकाल दिए हैं वो मेरे पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस आएगी तो फिर से प्रदेश को बिखरा देगी। मुख्यमंत्री ने जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करते समय मैहर शहर में रथ पर सवार होकर आम जनता से सवाल जवाब किए। यात्रा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों को 18 फीसदी में कर्ज देती थी और किसानों की बात करते हैं तो हमने किसानों को जीरो प्रतिशत में कर्ज दिया है। उन्होंने कहा कि यही किसान कांग्रेस के जमाने में किसान दर-दर की ठोकरे खाते थे। आज सरकार की संबल योजना गरीबों का सहारा है। कांग्रेस ने कभी गरीबों को एक रुपए में गेहूं-चालव नहीं दिया, हमने कभी गरीबों को एक रुपये चावल नहीं दिया।
सीएम ने कहा कि प्रदेश के हर गरीब को पक्का मकान मिलेगा। उनका सपना है कि प्रदेश के हर व्यक्ति के पास पक्का मकान हो। इस साल 17 लाख मकान बन रहे। हर साल इतने ही बनेंगे, 4 साल में प्रदेश में सबके पास पक्का मकान होगा। सिंह ने कहा कि प्रदेश में अब किसी गरीब बच्चे की फीस नही लगेगी आदेश जारी कर दिए गए हैं। बिजली के शिविर लग रहे हैं। सीएम ने कहा कि गरीब के पास पैसा नही है तो मामा देगा बिल, बिजली के बिल का बोझ किसी के कंधे में नही रहेगा।




Leave a Reply