-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
जिन्होंने राम को काल्पनिक बताया वे अब ढोंग कर रहें हैं: गुप्ता
भगवा आतंकवाद जैसे जुमलों से देश के बहुसंख्यक वर्ग को अपमानित करने वाली कांग्रेस, हिन्दुओं के आराध्य भगवान राम और कृष्ण को काल्पनिक किरदार बताने वाली कांग्रेस अचानक बहुसंख्यक वर्ग की हितचिंतक कैसे हो गई ? यदि कांग्रेस के रवैये में आया यह बदलाव पाखंड नहीं है, तो क्या भोपाल आने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने पूर्वजों और अपनी पार्टी के हिन्दू विरोधी रवैये के लिए देश- प्रदेश की जनता से माफी मांगेंगे ? प्रदेश सरकार के मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने यह सवाल शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उठाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने हाल ही में गायों और गौशालाओं, राम वन गमन पथ जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। पार्टी के रवैये में आया यह बदलाव प्रदेश की जनता के लिए आश्चर्यजनक है। प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कांग्रेस के रवैये में आए इस बदलाव को पाखंड बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोटों के लिए अब तक तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है। पार्टी के नेता और सहयोगी दल सड़कों से लेकर संसद तक हिंदुओं को अपमानित करते रहे हैं। लेकिन अब बहुसंख्यक वर्ग के वोटों के लिए पार्टी यह स्वांग रच रही है। मंत्री गुप्ता ने राजधानी भोपाल के दौरे पर आ रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने पूर्वजों एवं पार्टी के रवैये के लिए माफी मांगने की मांग की।
राहुल के पूर्वज ने कहा था – आई एम हिन्दू बाई एक्सीडेंट
मंत्री श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पूर्वज कहते रहे हैं ‘आई एम हिन्दू बाई एक्सीडेंट’। श्री गुप्ता ने कहा कि यदि कांग्रेस वास्तव में हिंदुत्व का सम्मान करती है, तो पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी अपने पूर्वजों के इस वक्तव्य के लिए देश और प्रदेश की जनता से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि राम सेतु के मुद्दे पर कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने संसद में ये कहा था कि ‘राम और कृष्ण काल्पनिक पात्र थे’। मंत्री गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी के इस रवैये के लिए जनता से माफी मांगें। मंत्री श्री गुप्ता ने कहा कि बहुसंख्यकों के हितचिंतक होने का दम भर रही पार्टी के अध्यक्ष के नाते राहुल गांधी यह स्पष्ट करें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बारे में उनकी पार्टी का क्या दृष्टिकोण है ?
राम वन गमन पथ पर भ्रम फैला रही कांग्रेस
मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस राम वन गमन पथ के मुद्दे पर जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस जो प्रचारित कर रही है, वह सब झूठ है। श्री गुप्ता कहा कि राम वन गमन पथ की घोषणा होते ही एक समिति गठित की गई थी। इस समिति ने अपनी रिपोर्ट दी थी। इस रिपोर्ट के आधार पर 69 करोड़ रुपए से किए जाने वाले कामों के प्रस्ताव केंद्र को भेजे गए हैं, जिन्हें जल्दी ही स्वीकृति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही एक पुस्तक प्रकाशित कराने जा रही है, जिसमें यह बताया जाएगा कि राम वन गमन पथ के संबंध में प्रदेश सरकार ने अब तक क्या-क्या किया है।
कांग्रेस, कांग्रेस को बना ले, वही बहुत है
पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने सवालों को जवाब भी दिए। एक संवाददाता द्वारा जब यह पूछा गया कि कांग्रेस नर्मदा पथ बनाने की बात कर रही है, तो मंत्री गुप्ता का कहना था कि कांग्रेस, कांग्रेस को बना ले, यही बहुत है। किसानों को कर्जमाफी की बात पर उनका कहना था कि कांग्रेस अपने शासनकाल में 18 प्रतिशत ब्याज लेकर किसानों का शोषण करती रही है। उन्होंन कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को जीरो प्रतिशत पर ऋण उपलब्ध कराया है। किसानों की बेहतरी के लिए अन्य योजनाएं भी लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आत्महत्याओं को रोकने के लिए भी सरकार ने कदम उठाए हैं।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, धर्म व संस्कृति, मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, BJP, chief minister shivraj singh chouhan, politics




Leave a Reply