-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
जापान की कई कंपनियां भारत में बुनियादी ढांचागत क्षेत्र में पूंजी लगाने की इच्छुक।
जापान के बड़े कम्पनी समूह सॉफ्ट बैंक और अनेक निवेशकों ने भारत में बुनियादी ढांचागत क्षेत्र में पूंजी लगाने में रुचि दिखाई है। एशिया की दूसरी बड़ी आर्थिक ताकत जापान से पूंजी निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से वित्त मंत्री अरुण जेटली कल से छह दिन की जापान यात्रा पर हैं। कल श्री जेटली के साथ मुलाकात के बाद सॉफ्ट बैंक ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मासायोशी सोन ने इंटरनेट कंपनियों और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में पूंजी निवेश में रुचि दिखाई। सॉफ्ट बैंक, संयुक्त उपक्रम के जरिए अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 20 अरब डॉलर के पूंजी निवेश की घोषणा कर चुका है। इसका उद्देश्य 20 गीगावॉट बिजली पैदा करना है। श्री जेटली ने कहा कि इस दिशा में काफी प्रगति हुई है और संयुक्त उपक्रम लगाने की जगह की पहचान कर ली गई है। वित्त मंत्री आज एशिया के भविष्य के बारे में निक्केई कंपनी की ओर से आयोजित 22वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान जापान के प्रधानमंत्री शिन्जो आबे से मुलाकात करेंगे। श्री जेटली राष्ट्रीय निवेश और बुनियादी ढांचागत कोष से सम्बद्ध गोलमेज़ बैठक में प्रमुख भाषण भी देंगे। चालीस हज़ार करोड़ रुपए के इस कोष से नई, पुरानी और रुकी हुई परियोजनाओं में निवेश किया जाएगा। श्री जेटली जापान यात्रा के दौरान कई प्रमुख निवेशकों से मुलाकात करेंगे।




Leave a Reply