-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
जान बचाने वाले इंजक्शन की कालाबाजारी नहीं रोक पा रही सरकार: अजयसिंह
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने आरोप लगाया है कि लोगों की जान बचाने वाले रेमडेसिविर इंजक्शन की प्रदेश में हो रही कालाबाजारी को रोकने में शिवराज सरकार निष्क्रिय है| वह कालाबाजारियों के साथ खड़ी दिख रही है| अस्पतालों में आक्सीजन की किल्लत पहले से ही चल रही है और अब रेमडेसिविर बाजार से गायब है|
अजयसिंह ने कहा कि कालाबाजारी का आलम यह है कि जिस इंजक्शन की 70 प्रतिशत मरीजों को जरूरत है वह बाजार से नदारत है| छोटे शहरों से मरीजों के रिश्तेदार इंदौर भोपाल आकर तीन चार दिनों से दवाइयों की दुकानों पर चक्कर लगा लगाकर थक चुके हैं| वे लाइन में लगते हैं लेकिन उन्हें इंजक्शन नहीं मिल पा रहा है| सबसे ज्यादा तो उन मरीजों की हालत ख़राब है जिन्हें दूसरा तीसरा इंजक्शन का डोज लगना है| इन भयावह परिस्थितियों में फ़िलहाल यह वक्त डरी हुई जनता को विश्वास में लेने का है| विश्वास में लेना तो दूर, शिवराजसिंह दमोह जाकर भाजपा के समर्थन के लिए सभी से बाहर निकलने की अपील कर रहे हैं| जब कूटरचना से भाजपा सरकार बन चुकी है तब एक सीट के लिए क्यों लोगों की जान को दांव पर लगाने का आव्हान वे कर रहे हैं, यह समझ से परे है|
अजयसिंह ने कहा कि अब तो अस्पताल के गेट पर ही मरीज दम तोड़ रहे हैं| संकट की इस घड़ी में तो मुख्यमंत्री को सचिवालय में बैठकर आक्सीजन और रेमडेसिविर इंजक्शन कहीं न कहीं से तत्काल उपलब्ध कराने के लिए लगातार मानिटरिंग करना चाहिए | इंजक्शन उपलब्ध हैं, फिर भी अभाव बताकर धड़ल्ले से कालाबाजारी हो रही है, लेकिन सरकार चुप है| इस मामले में यदि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह वास्तव में गंभीर हैं तो उन्हें जनता को आश्वस्त करना चाहिए कि वह डरें नहीं, सरकार सक्रिय है और आक्सीजन व इंजक्शन का इंतजाम सुनिश्चित कर लिया गया है|
सिंह ने चेताया कि अब देश में वेक्सीन की कमी की ख़बरें आ रही हैं| महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और उड़ीसा के बाद अब बिहार और उत्तरप्रदेश में भी वेक्सीन के डोज कम पड़ने लगे हैं| लोगों को लौटाया जा रहा है| कई जगह दो दिन के डोज का स्टाक बचा है| हम प्रदेश में अधिक से अधिक लोगों से टीके लगवाने का आव्हान कर रहे हैं| कहीं ऐसा न हो कि ऐन वक्त पर मध्यप्रदेश में भी वेक्सीन की कमी हो जाये, और बाद में सरकार की चेतना जाग्रत हो| लोग दूसरा डोज न लगवा पायें| संभावित अफरा तफरी से बचने के लिए मुख्यमंत्री को अभी से इस पर ध्यान देना चाहिए, नहीं तो परिस्थितियां विकराल होने में जरा भी समय नहीं लगेगा |




Leave a Reply