-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
जाने-माने फिल्म निर्माता डी.रामा नायडू का निधन।
मशहूर फिल्म निर्माता और लोकसभा के पूर्व सदस्य दग्गुबाती रामानायडु का हैदराबाद में निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे।
सुरेश प्रोडक्शन्स के संस्थापक रामानायडु कैंसर से पीडि़त थे। डॉक्टर रामानायडु ने हिन्दी सहित 15 भारतीय भाषाओं में करीब 140 फिल्मों का निर्माण किया। कम समय में अकेले अधिक संख्या में फिल्में बनाने के लिए श्री रामानायडु का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया है। उन्होंने 1964 में फिल्म निर्माण का कार्य शुरू किया। 1989 में उन्होंने हैदराबाद में रामानायडु स्टुडियो बनाया। डॉक्टर रामानायडु को फिल्म उद्योग में लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए 2009 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया और 2012 में भारतीय सिनेमा की प्रगति और विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वे तेलगुदेशम पार्टी में शामिल हुए और 1999 में बापतला से लोकसभा के लिए चुने गये। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडु और मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव तथा हर क्षेत्र के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।




Leave a Reply