-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
जागरूकता के साथ सामाजिक सक्रियता हमारा कर्तव्य
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में अस्पतालों में हेल्प डेस्क लगाकर वैक्सीन टीकाकरण के लिए आमजन को प्रेरित करने के जनजागरण अभियान जुटी हैं। इसी कड़ी में गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्रीद्वय श्री भगवानदास सबनानी, श्री सरतेन्दु तिवारी एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार ने भोपाल के जेपी अस्पताल में हेल्प डेस्क का शुभारंभ कर आमजन को टीकाकरण कराने का आग्रह किया।
टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में युवा मोर्चा की अहम भूमिका : सबनानी
कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम के माध्यम से पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर टीकाकरण का जो अभियान चल रहा है, उसको सफल बनाने में युवा मोर्चा की अहम भूमिका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में मंडल स्तर तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हेल्प डेस्क लगाकर टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सहयोगी की भूमिका निभा रहे है। लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। विभिन्न माध्यमों से जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्प लेकर टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में जुटे।
जनसेवा ही हमारा धर्म : तिवारी
प्रदेश महामंत्री श्री शरतेन्दु तिवारी ने कहा कि जनसेवा भारतीय जनता पार्टी का धर्म है और प्रत्येक कार्यकर्ता हमेशा जनसेवा के कार्यो में जुटा रहता है। उन्होंने बताया कि कोविड काल के दौरान अप्रवासी श्रमिकों की सेवा हो या असहाय लोगों तक भोजन पहुंचाना हो, पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सेवा कार्य में जुटकर एक मिसाल पेश की। आज देश भर में टीकाकरण का अभियान प्रारंभ हुआ तो उसे सफल बनाने में कार्यकर्ता जुटें है।
टीकाकरण अभियान के लिए मंडल स्तर तक हेल्प लाइन नंबर जारी किया : पंवार
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार ने कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं प्रदेश के प्रत्येक मंडल स्तर तक सेवा कार्य करने का संकल्प लिया है। निरन्तर जागरूकता और सामाजिक सक्रियता ही हमारा कर्तव्य है। सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से आमजन को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे है। युवा मोर्चा बुजुर्ग एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता हेतु टीकाकरण स्थल पर हेल्प डेस्क लगा रहा हैं। साथ ही टीकाकरण के दौरान चाय, पानी और बिस्किट का वितरण कर रहे हैं। श्री पवार ने बताया कि वृद्धजनों को टीकाकरण के दौरान आवागमन में परेशानी न हो इसके लिए मंडल स्तर पर हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। जिसके माध्यम से बुजुर्गो को आवागमन की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी समय में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा कार्य में जुटेंगे।
मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद शर्मा ने बताया कि भोपाल के 29 मंडलों में सभी टीकाकरण स्थलों पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता सहायता केंद्र के रूप में उपस्थित रहेंगे।
युवा मोर्चा के सेवा ही संगठन कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री शिशिर बड़कुल, प्रदेश आईटी प्रभारी श्री प्रतीक तिवारी, कार्यसमिति सदस्य श्री विवेक शर्मा, श्री रीतेश बिरथरे, श्री सत्येंद्र सिंह, श्री देव राजोरिया, जिला महामंत्री श्री गोपाल तोमर, श्री भाषित दीक्षित, श्री भरतेश बंसल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Leave a Reply