-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
जसोदा बेन फिर मोदी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहती हैं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भले ही अपनी पत्नी जसोदा बेन के साथ न रहते हों पर पत्नी होने के नाते उन्हें हमेशा मोदी की फ्रिक रहती है. वे उनके हर फैसले को सही मानती हैं और चाहती हैं कि वे फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें. यह बात उन्होंने झारखंड के गोड्डा में शनिवार को एक कार्यक्रम में कही है. जसोदा बेन शनिवार को गोड्डा में तेली अधिकार महारैली में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। स्पष्ट रूप से हिंदी नहीं बोल पाने की वजह से उनके निजी सहायक ओम प्रकाश नरवरिया ने उनकी बातों को गुजराती से हिंदी में अनुवाद कर मीडिया को बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो भी फैसले लिए हैं उसमें राष्ट्रहित या लोकहित छिपा है. चाहे वह नोटबंदी का फैसला हो या जीएसटी का. मैं इन निर्णयों से खुश हूं. इन निर्णयों के बेहतर परिणाम भविष्य में दिखेंगे.
जसोदा बेन ने कहा कि ‘उनके’ नेतृत्व में देश प्रगति के रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ रहा है. देश की उन्नति व प्रगति के लिए मैं चाहूंगी कि वह प्रधानमंत्री के पद को आगे भी सुशोभित करें। मैंने अब तक कई राज्यों का दौरा किया है. पिछले दिनों मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार भी गई थी, लेकिन पश्चिम बंगाल व झारखंड आने का यह मेरा पहला मौका है. यहां के लोगों के स्वागत से अभिभूत हूं।




Leave a Reply