-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
जवाहर लाल नेहरू पत्तन कंटेनरों का लॉजिस्टिक डाटा चिन्ह्ति देश का पहला बंदरगाह बना
एक जुलाई, 2016 को जवाहर लाल नेहरू पत्तन देश का कंटेनरों का लॉजिस्टिक डाटा चिन्ह्ति पहला बंदरगाह बन गया है। इस सुविधा से आयतक/निर्यातक लॉजिस्टिक डाटा बैंक सेवा के माध्यम से पारगमन में अपने सामान का पता लगा सकते हैं। प्रत्येक कंटेनर के साथ एक रेडियो फ्रीकवेंसी पहचान चिन्ह लगा होगा, जिसे विभिन्न स्थानों पर लगे रेडियो फ्रीकवेंसी पहचान चिन्ह रीडरों के माध्यम से पता लगाया जाएगा।
इस सुविधा से एक्जिम कंटेनरों की आवाजाही दिखेगी और पारदर्शिता बढ़ेगी। इसमें रेल या सड़क मार्ग से पारगमन पर पूरे समय की निगरानी की जा सकेगी। यह निगरानी स्वदेशी कंटेनर डिपो और माल ढुलाई स्टेशन पहुंचने तक की जा सकेगी। इस सेवा से विभिन्न एजेंसियों को उपलब्ध सूचना एकीकृत होगी और वास्तविक समय पर सूचना मिलेगी। इससे पश्चिमी गलियारे में कंटेनर आवाजाही के समय में कमी होगी और कारोबारी लागत कम होगी।
जवाहर लाल नेहरू पत्तन द्वारा कारोबारी सहायता की दिशा में की गई यह पहल महत्वपूर्ण है। कारोबार के समय और लागत में कमी आएगी।




Leave a Reply