जर्मनी, स्पेन, रूस और फ्रांस के दौरे पर रवाना हुए मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 यूरोपीय देशों के दौरे पर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जर्मनी, स्पेन, रूस और फ्रांस के दौरे पर जाएंगे।  यूरोप यात्रा का पहला पड़ाव बर्लिन होगा, जहां वह चांसलर एंजेला मर्केल के साथ मंगलवार को संयुक्त रूप से द्विवार्षिक अंतर-सरकारी विमर्श की अध्यक्षता करेंगे। भारत और जर्मनी के बीच जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा, इन्फ्रास्ट्रक्चर और आतंकवाद जैसे अहम क्षेत्रों में 25 से अधिक कार्य समूह हैं।
जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वॉल्टर स्टीनमीयर से मुलाकात के बाद पीएम मोदी 30 मई को स्पेन के लिए रवाना होंगें। 1988 में राजीव गांधी स्पेन की यात्रा करने वाले भारत के आखिरी प्रधानमंत्री थे। 31 मई को स्पेन के प्रधानमंत्री मारियानो राजोय के साथ द्विपक्षीय शिखर बैठक में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी स्पेन के राजा फेलिप-6 से भी मुलाकात करेंगे और भारत में निवेश और अपने कारोबार को विस्तार देने की इच्छुक कंपनियों के अधिकारियों के चयनित समूह के साथ भी बैठक करेंगे। भारत में स्पेन की करीब 200 कंपनियां कारोबार करती हैं।
प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को स्पेन से रूस के लिए रवाना होंगे, जहां वह एक जून को सेंट पीटर्सबर्ग में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 18वीं वार्षिक द्विपक्षीय शिखर बैठक में हिस्सा लेंगे। अगले दिन प्रधानमंत्री सेंट पीटर्सबर्ग में ही आयोजित व्यापार सम्मेलन ‘सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम’ (एसपीआईईएफ) में शिरकत करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी दो जून की शाम रूस से पेरिस के लिए रवाना होंगे और अगले दिन फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे। फ्रांस को भारत का अहम रणनीतिक साझेदार बताते हुए जायसवाल ने कहा कि दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष, असैन्य परमाणु, रक्षा और आर्थिक क्षेत्रों में मजबूत सहयोगी है।
प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे में आर्थिक, रक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और परमाणु के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर बातचीत होगी. साथ ही यूरोपीय संघ-भारत मुक्त व्यापार समझौता, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, बातचीत के मुख्य एजेंडे में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today