-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
भोपाल सांसद प्रज्ञासिंह ने कहा जयस घातक संगठन
भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर ने युवा आदिवासियों के संगठन जयस को घातक बताया है। जयस को आदिवासियों के लिए हितकारी नहीं बताया है।
सांसद प्रज्ञासिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि जयस संगठन का कांग्रेस ने साथ लिया है और जयस ने अगर अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है तो वह उनका विषय है। मगर सांसद ने जयस संगठन को आदिवासियों-वनवासियों के लिए हितकारी नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि इस संगठन के अंदर देखा जाए तो वह घातक संगठन है। कांग्रेस उसका साथ लेती रही है। मगर वनवासी बंधु सब समझते हैं।
हिंदुओं की लड़कियों को लव जिहाद में फंसाया जाता है
सांसद प्रज्ञासिंह ठाकुर ने कहा कि हिंदू लड़़कियों को लव जिहाद में फंसाया जाता है। मुस्लिम और ईसाई इसमें लगे हैं। दोनों ही मतांतरण कर उन्हें मुस्लिम-ईसाई बनाया जा रहा है। हिंदुओं को इस तरह से कम किया जा रहा है। हिंदुओं की जनसंख्या कम होती जा रही है जबकि मुस्लिमों में बच्चे पैदा करने पर कोई रोक नहीं है।
प्रसन्नता से त्योहार मनाएं, पौधरोपण करें
सांसद प्रज्ञासिंह ने कहा कि जब बकरीद आती है तब कोई कुछ नहीं कहता या 31 दिसंबर पर हड्डियां सड़ती हैं, फूहड़पन परोसा जाता है और बारूद जलाई जाती है, मगर हिंदू त्योहारों के आते ही प्रकृति प्रेमी बयान देते रहते हैं। दीपावली, गणेश, नवरात्रि, श्रावण आता है तब प्रकृति से मिलकर चलने वाले कटाक्ष करते हैं।




Leave a Reply