-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
जयस का आदिवासी ब्लाकों में स्कूल-कॉलेज बंद करने तथा वन निजी हाथों में सौपने पर आंदोलन की चेतावनी
जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) द्वारा भोपाल के हिंदी भवन में रविवार को युवा संवाद कार्यक्रम में वनों को निजा हाथों में सौंपने तथा आदिवासी ब्लॉकों के स्कूल-कॉलेजों को बंद करने के सरकार के फैसले का विरोध किया गया। जयस ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने फैसले वापस नहीं लिए तो संगठन ग्राम स्तर पर आंदोलन करेगा।
युवा संवाद कार्यक्रम मे जयस मध्यप्रदेश के 40 जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी उपस्थित शामिल हुए। कार्यक्रम मे सरकार द्वारा प्रस्तावित 40% वनो को निजी हाथो मे सौंपने, आदिवासी ब्लाकों के 5760 विद्यालयों एवं 51 कॉलेज को बंद करने के फैसलों को लेकर चर्चा हुई। फैसले वापस लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाने का निर्णय लिया गया। मांग की गई कि सरकार अपने फैसलों को वापस ले अन्यथा जयस ग्राम से लेकर प्रदेश स्तर तक चरणबद्ध तरीकें से आंदोलन करेगा।
परिचर्चा मे निर्णय लिया गया कि 5 वी अनुसूची, एवं वनाधिकार कानून 2006एवं 2008, संशोधन2012 को धरातल मे लाने के लिए चरणबद्घ कर वन अधिकार एवं सामुदायिक हक अधिकार आदिवासियों को दिया जाए एवं जागरूकता अभियान करने का निर्णय लिया गया । शिक्षा, स्वास्थ्य, कुपोषण, पलायन विस्थापन, पर संगठनात्मक रूप से कार्य करने संबधी का निर्णय लिया गया । मध्यप्रदेश के अंदर सभी विभागो मे खाली पडे बैकलॉग के पदो को जल्द से जल्द सरकार भरे ये सरकार से मांग करने का निर्णय लिए यदि जल्द भर्ती नही हुई तो जयस इस पर भी आंदोलन खडा करेगा आगामी दिनो मे जयस की प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान चलाने का फैसला लिया गया । जयस संरक्षक एवं मनावर विधायक डॉ.हीरालाल अलावा ने कहा कि यदि सरकार वनो के निजीकरण के फैसले, आदिवासी क्षेत्रों के विद्यालयों को बंद करने के फैसले को वापस नही लेते तो ग्राम स्तर से प्रदेश स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन करेगें। आगे उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के पुलिस भर्ती मे बैगा,सहरिया,भारिया को परीक्षा मे छूट नही दी गई है उन्हें परीक्षा से छूट दी जाए चूकि बैगा,सहरिया और भारिया जनजाति कम पढे लिखे है और वर्तमान में शैक्षणिक तौर पर अन्य आदिवासियों की तुलना मे काफी पिछडे है। साथ ही उन्होंने कहा कि राजपात्रित अधिकारियों की भर्ती को छोडकर अन्य जो भी भर्तिया हो उन भर्तियो में बैगा,सहरिया,भारिया जनजातियों को भर्ती मे विशेष छूट दी जाए ताकि शैक्षणिक तौर विशेष तौर पर पिछडे इन आदिवासी समाज के लोगो का भी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सकें।जयस की आगामी योजनाओं के बारे मे बताते हुए डॉ.अलावा ने कहा कि जयस प्रत्येक जिले मे एक साथ सदस्यता अभियान और संवैधानिक जागरूकता अभियान 11से 26 जनवरी तक चलाया जाएगा और समापन का कार्यक्रम 26 जनवरी 2021 को सभी जिलो मे जिला कार्यकारिणी द्वारा एक साथ किया जाएगा। जिसमें उपस्थित, जयस संरक्षक एवं मनावर विधायक ड्रा हीरालाल अलावा जी प्रदेश अध्यक्ष अंतिम मुजाल्दा जी राष्ट्रीय प्रचारक बाबुसिह डामोर प्रदेश सचिव गेंदालाल रणदा,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ड्रा राजु पटेल राष्ट्रीय प्रचारक फोजी कलम, धुरू चौहान खरगोन, आदि उपस्थित रहे।




Leave a Reply