-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
जम्मू कश्मीर मे गोलीबारी से प्रभावित लोगों को मुआवजा राशि मिलेगी
जम्मू कश्मीर मे सीमापार गोलीबारी से प्रभावित लोगों को राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली मुआवजा राशि की भरपाई केन्द्रीय गृह मंत्रालय करेगा। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रधानमंत्री कार्यालय ,कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय गृह मंत्रालय के अनुरोध पर लिया गया है। डॉ. सिंह ने कहा कि केंद्र से शीघ्र प्रतिपूर्ति पाने के लिए राज्य सरकार को एक सक्षम तंत्र विकसित करने की प्रक्रिया तेज करनी चाहिए। इससे सीमावर्ती क्षेत्र के पीड़ितों को मुआवजा राशि अदा करने में होने वाली देरी या अपर्याप्त मुआवजे से संबधित राज्य सरकार की मांगों को हल करने में मदद मिलेगी। डॉ. सिंह ने सीमावर्ती क्षेत्रों की मांगों पर अत्यंत संवेदनशीलता के साथ तुरंत कार्रवाई करने के लिए प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह का शुक्रिया अदा किया। गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार जम्मू कश्मीर सरकार की ओर से मुआवजे के रूप में दी गयी राशि की भरपाई गृहमंत्रालय सुरक्षा से जुड़े खर्चों के तहत करेगा। आदेश में आगे कहा गया है कि राज्य सरकार सीमापार से होने वाली गोलीबारी से प्रभावित लेागों को उनके मकान और फसल नष्ट होने ,मवेशियों के मारे जाने, राहत शिविरों में रहने तथा विस्थापन जैसे मामलों में मुआवजा राशि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा समय समय पर निर्धारित दरों के अनुसार दे सकती है। आदेश में राज्य सरकार से कहा गया है कि वह अलग अलग श्रेणियों में किए गए दावों और अदा की गयी मुआवजा राशि का पूरा ब्यौरा समय समय पर केन्द्र सरकार को देती रहे ताकि केन्द्र की ओर से समय पर इसकी प्रतिपूर्ति की जा सके।




Leave a Reply