-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
जब वैक्सीन नहीं आ जाता तब कोरोना के साथ जीने की आदत डालना होगीः रामदेव
बाबा रामदेव ने कहा है कि जब तक कोरोना वायरस का वैक्सीन नहीं आ जाता तब तक उसके साथ जीवन जीने की आदत डालना होगा। इसके लिए योग और प्राणायाम करना होगा। बाबा रामदेव ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आदि के साथ वीडियो कांफ्रेंस में यह सलाह दी।
बाबा रामदेव ने वीडियो कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री डॉ. मिश्रा के सवालों के उत्तर भी दिए। सीएम को उन्होंने काढ़ा बनाने की विधि बताई तो गृह मंत्री को बताया कि नीम चढ़ी गिलोई सबसे अच्छी मानी जाती है। बाबा रामदेव ने प्रदेश में आयुर्वेद का एक केंद्र खोलने का आश्वासन भी दिया। यह जानकारी गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रेस से चर्चा के दौरान दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश कोरोना नियंत्रण की दिशा में आगे बढ़ जाएगा। अभी मृत्यु दर में कमी आ रही है। अस्पतालों से कोरोना मरीजों स्वस्थ होकर ज्यादा संख्या में डिस्चार्ज होने लगे हैं। सरकार ने कोरोना नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। प्रवासी मजदूरों को लेकर कहा कि उन्हें जॉब कार्ड देने का काम 22 मई से शुरू होगा। डॉ. मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में अब तक 13 लाख 60 हजार किसानों से गेहूं उपार्जन किया गया है। करीब 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन हो चुका है। तथा 85 फीसदी का परिवहन भी हो चुका है।




Leave a Reply