Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
जबलपुर से भागा इंदौर पुलिस पर हमला करने वाले रासुका आरोपी

जबलपुर से भागा इंदौर पुलिस पर हमला करने वाले रासुका आरोपी

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आयुष डॉक्टर व अन्य मेडिकल स्टाफ पर हमला करने का आरोपी जावेद जबलपुर में इलाज के दौरान भाग गया है। जावेद के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई थी।

इंदौर से उसे जबलपुर केंद्रीय जेल भेजा गया था लेकिन कोरोना संक्रमण की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद जावेद को क्वारेंटिन कर अस्पताल में दाखिल किया गया था। वहां से रविवार को वह भाग गया। आरोपी जावेद की गिरफ्तारी के लिये पुलिस महानिरीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

4 पुलिसकर्मी निलम्बित

राज्य शासन द्वारा जबलपुर में अस्पताल से रासुका के फरार कैदी जावेद के मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। इस प्रकरण में आरोपी जावेद के विरुद्ध अपराध दर्ज किया जाने के साथ दो पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता और डिसास्टर मैनेजमेंट एक्ट के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today