-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशल अब एक अप्रैल तक चलेगी
रेलवे द्वारा जबलपुर से बांद्रा टर्मिनस के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब एक अप्रैल 2023 तक के लिए चलाने का फैसला किया गया है। अभी यह ट्रेन एक अक्टूबर तक चलने वाली थी।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 02134/02133 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल की संचालन अवधि बढ़ाई गई है जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 07 अक्टूबर से 31 मार्च 2023 तक जबलपुर से तथा गाड़ी संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल आठ अक्टूबर से एक अप्रैल 2023 तक बांद्रा टर्मिनस से गन्तव्य के लिए अपने निर्धारित दिन एवं समय-सारणी के अनुसार चलती रहेगी।
इस स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी में भी बदलाव किया गया है। केवल पश्चिम रेलवे के सूरत, वापी एवं बोरीवली, बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर गाड़ी के समय-सारणी में मामूली संशोधन किया गया है जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल जबलपुर से अपने निर्धारित समय-सारणी के सनुसार चलती हुई सूरत स्टेशन पर 10.17 बजे पहुँचकर, 10.22 बजे प्रस्थान कर, 11.34 बजे वापी स्टेशन पहुँचकर, 11.36 बजे प्रस्थान कर, 13.08 बजे बोरीवली स्टेशन पहुँचकर, 13.10 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित समय 14.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल बांद्रा टर्मिनस स्टेशन से निर्धारित समय 17.20 बजे से 5 मिनट पूर्व 17.15 बजे प्रस्थान कर, 17.46 बजे बोरीवली पहुँचकर, 17.48 बजे प्रस्थान कर, 19.47 बजे वापी पहुँचकर, 19.49 बजे प्रस्थान कर, 21.13 बजे सूरत पहुँचकर, 21.18 बजे प्रस्थान कर, 22.58 बजे बड़ोदरा पहुँचकर, 23.08. बजे बड़ोदरा से अपने निर्धारित समय-सारणी के अनुसार गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। उल्लेखनीय है कि स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशल को पूर्व में 30 सितंबर तक तथा गाड़ी संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल को एक अक्टूबर तक ही चलाए जाने के आदेश थे।




Leave a Reply