-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
जबलपुर की तीन समितियों में धान खरीदी घोटाला, ईओडब्ल्यू में एफआईआर
जबलपुर की 25 समितियों के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) में धान खरीदी में गड़बड़ी की शिकायत की जांच में गोसलपुर, कुशनेर और बनखेड़ी समितियों में 27 लाख से ज्यादा का घोटाला सामने आया है। इसमें ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज की गई है।
एसपी ईओडब्ल्यू जबलपुर देवेंद्र सिंह राजपूत के मुताबिक जबलपुर जिले की शाहपुरा मार्केटिंग, पनवानी, नूनियाकलां, गोसलपुर, मझगंवा, मझौली, शाहपुरा, बृहताकार, कुशनेर, सकरारोझा, पाटनखेड़ी, कापाबनखेड़ी, बृहताकार उदना, नगना, पनागर, सीहोरा, ओरिया, सहजपुर, बोरिया, धनसुर, बरेला, कटंगी व नूनसर समितियों में धान खरीदी में गड़बड़ी की शिकायत हुई थी। ईओडब्ल्यू ने इस समितियों की जांच शुरू की लेकिन गोसलपुर, कुशनेर व बनखेड़ी को छोड़कर अन्य समितियों में गड़बड़ी सामने नहीं आई। गोसलपुर, कुशनेर व बनखेड़ी की समितियों के प्रबंधक, अध्यक्ष और अधिकारियों व कर्मचारियों के पद के दुरुपयोग के प्रमाण सामने आए।
षड़यंत्र कर किसानों को लाभ पहुंचाया
ईओडब्ल्यू की जांच में सामने आया कि गोसलपुर, कुशनेर व बनखेड़ी समितियों के अध्यक्ष, प्रबंधक और अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने मिलीभगत से षड़यंत्रपूर्वक किसानों को लाभ पहुंचाया और शासन को आर्थिक नुकसान दिया। गोसलपुर में छह लाख 35249 रुपए तो कुशनेर में 13 लाख 84830 रुपए और बनखेड़ी में सात लाख 50750 रुपए की धान खरीदी में गड़बड़ी की। मामले की जांच निरीक्षक शशिकला मस्कुले ने की।




Leave a Reply