-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
जन शिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह में 500 छात्र सम्मानित
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितम्बर को केंद्र सरकार की कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की योजना के तहत जन शिक्षण संस्थान भोपाल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 500 छात्रों का सम्मान किया गया।
राजीव गाँधी स्कूल, त्रिलंगा भोपाल में “कौशल दीक्षांत समारोह” का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सैयद साजिद अली, संचालक राजीव गांधी कॉलेज, भोपाल और संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती रोहिणी त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। कार्यक्रम की अगली कडी में अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि साजिद अली जी द्वारा जन शिक्षण संस्थान भोपाल-1 के सत्र 2021-22 के विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षित लाभार्थियों को सह सम्मान प्रमाण पत्र वितरित किए गए। समारोह में जन शिक्षण संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती रोहिणी त्रिपाठी, राजीव नयन तिवारी निदेशक, डॉ सूरज प्रसाद द्विवेदी, श्रीमती रुखसाना खान, श्रीमती ऊषा दीक्षित, श्रीमती सरीता अहिरवार कार्यक्रम अधिकारी, अजय रैकवार एवं समस्त जन शिक्षण संस्थान स्टाफ, अनुदेशिकाओं एवं लाभार्थियों सहित कई लोग उपस्थित रहे।




Leave a Reply