जनता की अदालत में जाकर कांग्रेस को करें बे-नकाब: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी एक राजनैतिक दल न होकर परिवार है। यहां सभी परिवारभाव से काम करते है। आज आप भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल हुए है, अब आप पार्टी के अभिन्न अंग है। आप सभी भाजपा के सिपाही बनकर जनता की अदालत में जाएं और झूठ बोलने वाली कांग्रेस को बेनकाब करें। क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा किसानों और गरीबों को भ्रमित करने का काम किया। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाटपिपल्या विधानसभा से कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आव्हान पर हाटपिपल्या विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं वरिष्ठ नेता, सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री नारायण चौधरी ने किया। हाटपिपल्या के पूर्व विधायक श्री मनोज चौधरी ने भी संबोधित किया।
परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे : शिवराज सिंह
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में आपका आत्मीय अभिनंदन है। अब हम मिलकर मध्यप्रदेश को आगे बढाने का काम करेगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 15 महीनों में प्रदेश को लूट लिया। हमने मध्यप्रदेश के सजाने और संवारने का काम किया था। कमलनाथ सरकार ने झूठे वादे और जनता में भ्रम फैलाने का काम किया। किसानों की कर्जमाफी में भी उन्होंने दगाबाजी की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और उन्होंने प्रदेश के हित में कठोर निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि आज सरकार को 100 दिन पूरे हुए है। हमने दिन रात काम किया है। श्री चौहान ने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि जब तक चुनाव नहीं हो जाते हम रण में डंटे रहेंगे और आगे भी हम परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे।
आत्मीय अंग बनकर संगठन का काम करेंगे : शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आप भाजपा परिवार में शामिल हुए है। आपको कभी भी ऐसा अनुभव नहीं होगा कि आप अलग है। अब आप भाजपा के अंग है। हम मिलकर संगठन का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने जनता से वादाखिलाफी की और जब सिंधिया जी और श्री मनोज चौधरी जैसे जनसेवक ने वादा पूरा करने की बात कही तो उन्हें गंभीरता से नहीं लिया गया। परिणामस्वरूप उन्होंने जनता के दुख दर्द को देखकर त्यागपत्र दिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को बचाने के लिए सिंधिया जी ने और श्री मनोज चौधरी ने कांग्रेस को जमीन पर लाने काम किया। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आप लोग संकल्प लें कि पिछली बार श्री मनोज चौधरी जितने मतों से विजयी हुए थे, उससे दोगुनी से ज्यादा मतों से वे जीतकर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को जवाब देंगे।
भाजपा राष्ट्र उत्थान और विकास का समुद्र : सिंधिया
सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आपने वर्षों तक कांग्रेस में रहकर जनसेवा की। आपने हमेशा सत्य का साथ दिया। आज आप भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर भाजपा के सिपाही बन चुके है। उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि जनसेवक के रूप में मेरे साथ पूरी फौज, पार्टी संगठन की सेवा के लिए हमेशा तैयार है। श्री सिंधिया ने कहा कि जिस तरह सारी नदियां धीरे धीरे एक समुद्र में मिल जाती है, उसी तरह प्रदेश भर के अलग अलग जिलों के कार्यकर्ता भाजपा रूपी समुद्र में मिल चुके है। भाजपा राष्ट्र के उत्थान, राष्ट्र के विकास और प्रगति पर समुद्र है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आप लोग जनता की अदालत में जाकर कांग्रेस को बेनकाब करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today