-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
जनजातीय विद्यालयों के बेहतर परीक्षा परिणामों के लिए मंथन
जनजातीय कार्य विभाग द्वारा शाहपुरा स्थित आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी में शुक्रवार को एक दिवसीय शैक्षणिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जनजातीय कार्य विभाग के अधीन संचालित सभी विद्यालयों के पिछले परीक्षा परिणामों की समीक्षा की गई। साथ ही वर्तमान व आगामी शैक्षणिक शिक्षा सत्र के लिए बेहतर परीक्षा परिणामों मे लिए कार्ययोजना पर मंथन किया गया। इस अवसर पर जनजातीय कार्य विभाग की प्रमुख सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल उपस्थित रहीं।
डॉ. पल्लवी जैन गोविल ने कहा कि हमें विभाग के विद्यालयों में ऐसा जिम्मेदारीपूर्ण तंत्र विकसित करना होगा जिससे उत्कृष्ट शिक्षा के मापदंड तय हो और परीक्षा परिणामों में सुधार आए। उन्होंने समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी संभागीय उपायुक्त, सहायक आयुक्त और प्राचार्यों से मानव संसाधन, प्रशिक्षण, मूल्यांकन कार्ययोजना, विवेचना, उपस्थिति सुधार, शिक्षण रणनीति और विद्यालय छोड़ने वाले बच्चों की स्थिति जैसे विषयों पर उनके विचार सुने। सभी प्रतिभागियों को विभिन्न समूहों में बांटकर उनसे ग्रुप प्रजेंटेशन करवाया गया। जनजातीय कार्य विभाग आयुक्त संजीव सिंह ने उनके प्रजेंटेशन देखे व विभिन्न पहलुओं पर उनसे चर्चा की। आयुक्त ने कहा कि जनजातीय विद्यालयों में परीक्षा परिणामों को और बेहतर बनाने के लिए त्रैमासिक स्तर पर बैठक कर संभागवार व जिलेवार कार्ययोजना तैयार की जाएगी।




Leave a Reply