-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
जकार्ता पर आतंकी हमला, धमाकों व फायरिंग में सात की मौत
खबर सबकी डॉट कॉम के लिए जकार्ता से अरुणिमा चटर्जी की रिपोर्ट
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में बीच शहर थमरिन में जब लोग ऑफिस के लिए लोग जा रहे थे तभी अचानक कुछ लोग अंधाधुंध फायरिंग और धमाकों की आवाजों से भगदड़ मच गई। किसी को कुछ समझ ही नहीं आया। फायरिंग और ब्लास्ट में करीब सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
जर्काता का थमरिन इलाका शहर के मध्य हिस्से में है। यहां शहर का सबसे पुराना मॉल है जिसे सेरिनाह मॉल कहा जाता है। इसके सामने ही स्टारबक्स है और रोड के दूसरी तरफ घटनास्थल है। यह क्षेत्र व्यापारिक इलाका है। यहां कई सारे ऑफिस भी हैं और कई दूतावास भी हैं। कई हाईराइज बिल्डिंग से यह क्षेत्र घिरा है। घटनास्थल के पास ही राष्ट्रपति भवन भी है।
सुबह जब धमाके हुए तब लोग ऑफिस और अपने व्यापारिक संस्थानों की ओर जाने के लिए निकले थे। धमाकों की गूंज और धुंए से लोगों के बीच दहशत फैल गई। सात लोग विस्फोट में मारे गए और कई अन्य लोग घायल हो गए। यहां माना जा रहा है कि विस्फोट में निशाने पर पाकिस्तानी और तर्कीस्तान दूतावास भी हो सकते हैं। बताया जाता है कि एक एक करके लगातार सात धमाके हुए जिससे काफी क्षति हुई है।




Leave a Reply