-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
जंगल में जानवरो की हो रही आकाल मौत, तेंदुआ की मिली लाश
छतरपुर जिले में भीषण गर्मी के चलते जल संकट होने से अब जंगली जानवरो की भी मौत के मामले सामने आने लगे है। वन विभाग की टीम को छतरपुर जिले की पाटन बीट में एक तेंदुआ मृत हालत में मिला। तो वही इसके पहले दो जंगली जानवरो की भी मौते हो चुकी है। पानी की कमी के कारण जंगली जानवरो की आकाल मौते हो रही है। जानवरो की इस तरह मौते होने से वन विभाग के अधिकारी जांच कर कार्यवाही करने की बाते कह रहे है।
तेंदुआ, चीतल सहित नील गाय की हो चुकी मौत
छतरपुर जिले के बिजावर परिक्षेत्र के तहत पाटन बीट के ऊमर जंगल हार में वन अमला पहुॅचा। जहां एक तेंदुआ मृत हालत में पड़ा हुआ था। वन अमले ने तेंदुआ की लाश को जब्त कर लिया है। और उसका पीएम कराने के लिए भी भेज दिया। वन अमले की टीम ने तेंदुआ की मरने पर अशंका बताई है कि गर्मी के कारण सूखा होने से पानी नही मिलने से प्यास के कारण तेंदुआ की मौत हुई होगी। जब पीएम होने के बाद ही मौत की सही वजह मालूम पड़ेगी। वन अमले को कुछ दूरी पर एक चीतल के बच्चे के मृत होने की भी सूचना मिली है। चीतल की मौत कुद दिनो पहले होने से जंगली जानवरो द्वारा उसे खा जाने की बात बताई गई है। इसके पहले भी खैरा कलां गांव में एक नील गाय तलैया के किनारे मृत हालत में पड़ी मिली थी।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, Forest, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, politics




Leave a Reply