-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
छोटे व्यवसायियों व रोज कमाकर जीवन यापन करने वालों को राहत पेकेज का इंतज़ाम अगली सरकार करे
कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि नोवल कोरोना वायरस से बचाव व सुरक्षा के लिये एहतियातन कई क़दम उठाये जा रहे है व कई निर्णय लिये जा रहे है। जिसमें बाज़ार बंद , जनता कर्फ़्यू , व्यावसायिक क्षेत्र बंद , कार्यालय बंद , जनता द्वारा ख़ुद को लॉक डाउन , आयोजन बंद , समारोह बंद जैसे निर्णय सावधानी बतौर लिये जा रहे है। इन निर्णयों से बड़े व्यवसायी तो एक बार ख़ुद को इस संकट से उबार लेंगे लेकिन वो ग़रीब खुदरा -छोटे व्यवसायी और वो व्यवसायी जो प्रतिदिन कमाकर अपना जीवन यापन करते है , घर चलाते है , उनको होने वाली आर्थिक क्षति को लेकर मैं बेहद चिंतित हूँ।
चूँकि एक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में , अब मै कोई नीतिगत निर्णय नहीं ले सकता हूँ , इसलिये मै आगामी सरकार से ही उम्मीद कर सकता हूँ कि इन छोटे-छोटे व्यवसायियों को होने वाली आर्थिक क्षति व नुकसान की भरपाई वो आते ही करे। इनके लिये एक राहत पैकेज की घोषणा करे।
क्योंकि उनके लिये यह दोहरी मार है। एक तरफ़ तो व्यवसाय चौपट दूसरा जीवन यापन के लिये आवश्यक ख़र्च का इंतज़ाम।
श्री नाथ ने कहा कि मुझे आशा व विश्वास है कि आने वाली सरकार छोटे-छोटे खुदरा व्यवसायियों , पान वाले , चाय वाले , ठेले वाले , गुमटी वाले , फुटपाथ पर व्यवसाय करने वालों , हाकर बाज़ार में व्यवसाय करने वालों , छोटे होटल वाले व प्रतिदिन कमाकर अपना जीवन यापन करने वाले इन लोगों के हितों की चिंता करेगी व इनके नुक़सान की भरपाई करेगी , इनके लिये एक सम्मानजनक राहत पैकेज की घोषणा करेगी।




Leave a Reply