-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
छुट्टी पर थे सफाई मित्र, मंत्री और निगमायुक्त ने लगाई झाडू
स्वच्छता में देश में नंबर वन इंदौर के निवासियों में साफ-सफाई को लेकर कितनी जागरूकता है इसका नजारा रविवार को नजर आया। रविवार को नगर निगम के सफाईकर्मी अवकाश पर थे तो जनता ने सफाई का जिम्मा संभाला, सुबह-सुबह हाथों में झाडू उठाई और कर दी शहर की सफाई। नगरीय विकास व आवास मंत्री जयवर्धन सिंह और निगमायुक्त आशीष सिंह ने भी सड़क पर झाडू लगाई।
शहर में विभिन्न संगठनों की मदद से रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। निगमायुक्त आशीष सिंह ने बताया कि 24 अगस्त को सफाई मित्रों ने गोगा नवमी का पर्व मनाया। 25 अगस्त को वे अवकाश पर है, साल में इसी दौरान वह छुट्टी लेते हैं।सफाई मित्रों के अवकाश पर होने से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो इसलिए निगम जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यावसायिक संगठनों, विद्यार्थी, बैंकिंग संगठनों, रहवासियों, एनजीओ ने रविवार को सफाई में श्रमदान किया। विभिन्न संगठनों के 2 हजार से अधिक प्रतिनिधियों ने सफाई व्यवस्था में सहयोग किया। नगर निगम के अधिकारियों ने पहले राष्ट्रगान गाया, फिर राजबाड़ा पर सफाई का शुभारंभ किया।




Leave a Reply