-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
छात्र-छात्राओं को दिये विज्ञान प्रतिभा सम्मान
जनसम्पर्क तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री पीसी शर्मा ने मेपकास्ट में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कहा कि आज का युग नवाचार का है। नई खोज, नया करने का युग है। नवाचार प्रगति और विकास का आधार है।
उन्होंने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में भाभा एटामिक रिसर्च सेन्टर जैसे राष्ट्रीय संस्थान की शुरूआत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने की थी। उनके नवाचारी प्रयासों की कड़ी में धीरे-धीरे नये-नये संस्थान जुड़ते चले गये।
मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र में नवाचारी प्रयासों को बढ़ावा दे रही है। इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के उपयोग से स्मार्ट क्लास संचालन किया जा रहा है। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में नवाचारों के लिये प्रेरित किया जा रहा है।
मंत्री श्री शर्मा ने समारोह में पश्चिम भारत विज्ञान मेला, राष्ट्रीय विज्ञान सेमीनार, विज्ञान ओलंपियाड, अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में चयनित स्कूली छात्र-छात्राओं और नवाचारी विज्ञान शिक्षक वर्ग में चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया।
महानिदेशक मेपकास्ट डॉ. आर.के. आर्य, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एम.के शिवहरे, डॉ. सुनील के गर्ग और इसरो के वैज्ञानिक डॉ. शैलेन्द्र कुमार इस अवसर पर उपस्थित थे।




Leave a Reply