-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आई ई डी धमाके में छह सुरक्षाकर्मी शहीद
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों द्वारा किए बारूदी सुरंग विस्फोट से 6 पुलिसकर्मी शहीद हो गए जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।
छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में स्थित दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों ने आज एक बार फिर बड़ा हमला किया है। माओवादियों ने सात सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे एक वाहन को बारूदी सुरंग का विस्फोट कर उड़ा दिया। घटना चोलमार्क गांव के पास हुई है। ये जवान सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा में तैनात थे और अनंतपुर से तिरंगुल की ओर जा रहे थे। शहीद होने वाले जवानों में तीन जिला पुलिस बल और तीन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान हैं।
नक्सलियों ने वाहन को उड़ाने के बाद शहीद और घायल जवानों से चार इंसास एवं दो ए.के.47 राइफल भी लूट ले गए। इस इलाके के बचेली में विकास यात्रा पर मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह इसी सप्ताह पहुंचने वाले है।उनकी यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा बल पहले से ही एलर्ट पर है इसके बाद भी नक्सली सुरक्षा बलों को निशाना बनाने में कामयाब रहे। महाराष्ट्र के गढ चिरौली में पिछले महीने सुरक्षा बलों के साथ से मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने एवं राज्य के बीजापुर जिले में हुई मुठभेड़ के बाद नक्सलियों में बौखलाहट की खबरें मिलती रही है जिसके चलते सुरक्षा बलों को एलर्ट रहने को पहले से ही कहा गया है।




Leave a Reply