छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। इस चरण में 72 निर्वाचन क्षेत्रों में बीस नवम्‍बर को वोट डाले जाएंगे। राज्‍य में दो चरणों में चुनाव कराए जाने हैं।
दूसरे चरण के लिए 2 नवम्बर तक नामांकन भरे जा सकेंगे और अगले दिन उनकी जांच होगी। पांच नवम्बर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे।
राज्‍य के 90 विधानसभा सीटों में से 29 अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित हैं। वोटों की गिनती 11 दिसम्बर को मध्यप्रदेश, मिज़ोरम, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव की मतगणना के साथ ही होगी।पहले चरण के लिये नाम वापस लेने का आज आख़िरी दिन है। इस चरण में 18 निर्वाचन क्षेत्रों में अगले महीने की 12 तारीख को मतदान होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today