-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
छत्तीसगढ़ में पॉलीटिकल फंडिंग तो जम्मू में टेरर फंडिंग, ईडी और एनआईए के छापे
देश में पॉलीटिकल फंडिंग को लेकर छत्तीसगढ़ और टेरर फंडिंग को लेकर जम्मू-कश्मीर में विभिन्न एजेंसियों ने आज छापे मारे हैं। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस के करीबी अधिकारियों के यहां छापे मारी की है तो जम्मू में नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने छापे मारे हैं। छत्तीसगढ़ में रेनू शाह, जेपी मौर्य और समीर विश्नोई के घर ईडी द्वारा कार्रवाई किए जाने की खबर है। कुछ व्यवसायियों के यहां भी टीम के पहुंचने की खबरें आई हैं।
छत्तीसगढ़ में ईडी की टीम ने आज सुबह राजधानी रायपुर सहित रायगढ़, बिलासपुर और अन्य जिलों में एकसाथ कार्रवाई की। जिलों के प्रमुख अफसरों के घरों और उनके ऑफिस पर छापे की टीमें पहुंची। सुबह सुबह ईडी की टीमों ने जिन अधिकारियों के यहां छापे मारे उनमें कुछ आईएएस अधिकारी भी हैं जिनके कांग्रेस से अच्छे रिश्ते हैं। दस्तावेजों के साथ छापे में नकद राशि आदि की भी तलाश की जा रही है। दस्तावेजों में ऐसे कागजात तलाशे जा रहे हैं जिनमें कांग्रेस नेताओं को आर्थिक रूप से मदद के साक्ष्य हों। वहीं, जम्मू-कश्मीर में एनआईए की टीम ने पुलवामा और कुछ अन्य शहरों में टेरर फंडिंग को लेकर छापे की कार्रवाई की है। पिछले दिनों गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान प्रदेश में हुई आतंकी घटनाओं के मद्देनजर इस कार्रवाई देखा जा रहा है।




Leave a Reply