छग के कन्या विद्यालय अभनपुर के ‘साइकिलिंग विद वेल‘ मॉडल को मिली सराहना

बैंगलुरू में आयोजित राष्ट्रीय किशोर वैज्ञानिक सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर के विद्यार्थियों द्वारा रूरल डेवलपमेंट थीम के अंतर्गत प्रस्तुत मॉडल को बहुत अच्छे मॉडल के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने बैंगलुरू में 2 से 6 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय किशोर वैज्ञानिक सम्मेलन 2020 का और 107वीं इंडियन साइंस कांग्रेस बैंगलुरू के यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेस में अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। इसमें भारत देश सहित विश्व के अनेक देशों से प्रतिभागी एवं वैज्ञानिकों ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदुरप्पा, केन्द्रीय मंत्री विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी डॉ. हर्षवर्धन, वाइस चासंलर यू.ए.एस. बैंगलोर डॉ. एस. राजेन्द्र प्रसाद और आई.एस.सी.ए. कोलकाता के जनरल प्रेसिडेंट प्रोफेसर के. एस.रंगप्पा के करकमलों से किया गया। 

ज्ञात हो कि इस सम्मेलन के लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर के मार्गदर्शक शिक्षक हेमन्त कुमार साहू के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने साइकिलिंग विद वेल (कुआँ) नामक मॉडल बनाया है। जिसे पुराने सायकिल के ढांचे को मॉडिफाई करके बनाया गया है। जिसका उपयोग ग्रामीण महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को कुएं से पानी निकालते समय होने वाली शारीरिक कठिनाइयों को कम करने और एक बार मे अधिक पानी निकालने के लिए काम को सरल करने के लिए बनाया गया है। 

इस मॉडल ने विगत वर्ष राज्य स्तरीय विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसका चयन 46 वीं राष्ट्रीय जवाहरलाल नेहरु विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2019-20 के लिए हुआ। जहाँ से पुनः यह मॉडल आर.के.वी.एस. 2020 बैंगलुरू के लिए किया गया है। बैंगलुरू में इसका प्रस्तुतिकरण विद्यालय की कुमारी कुसुम कक्षा 11वीं और कुमारी सोनिया सिन्हा कक्षा-10वीं द्वारा 2 से 6 जनवरी तक किया गया। इसे पूरे राज्य से आए आम नागरिकों, विद्यार्थियों और अनेक देश से वैज्ञानिकों एवं प्रतिभागियों ने समझा। कार्यक्रम में रूरल डेवलोपमेन्ट थीम के अंतर्गत इसे बहुत अच्छे मॉडल के रूप में सराहना मिली। 

कार्यक्रम में प्रतिदिन बच्चों को मोटिवेट करने के लिए देश-विदेश के अनेक साइंटिस्ट का मोटिवेशनल स्पीच हुआ। जिसमें सम्मानीय सी.एन.राव नेशनल रिसर्च प्रोफेसर एवं प्रेसिडेंट जे.एन.सी.ए.एस.आर. बैंगलुरू एवं इजराइल के साइंटिस्ट प्रोफेसर एडा योनाथ जो कि केमिस्ट्री में नोबल पुरस्कार से सम्मानित है, उनके लेक्चरर से बच्चे बहुत प्रभावित हुए। 

राष्ट्रीय किशोर वैज्ञानिक सम्मेलन 2 से 7 जनवरी 2020 तक आयोजित कार्यक्रम में लगभग दस हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया। स्कूली विद्यार्थियों के साथ, कॉलेज प्रोफेसर, रिसर्चर्स फैलोशिप एवं वुमन साइंस कांग्रेस के द्वारा भी अनेक नए-नए प्रोजेक्ट में शामिल हुए। मार्गदर्शक शिक्षक के रूप में हेमन्त कुमार साहू, शिक्षक जितेंद्र कुमार सिन्हा भी गार्जियन के रुप मे शामिल हुए। 

विद्यालय की इस उपलब्धि पर श्री सुधीश कुमार सहायक संचालक समग्र शिक्षा, सर्व शिक्षा अभियान रायपुर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इकबाल, प्राचार्य श्री आर.के.साहू, व्याख्याता श्री पी.आर.तारक, सर्वश्री आर.एल.तारक, भरत दुबे, भोला राम साहू, दौलत राम ध्रुव, खेमराज कुम्भकार, त्रिलोक पटेल, कृष्ण कुमार साहू, विश्वनाथ माहेश्वरी, श्रीमती शुशीला मंडाई व्याख्याता, श्रीमती जमुना साहू, श्रीमती एच. कौर, सुश्री कल्पना सायतोड़े, सुश्री रमा साहू, सुश्री नौशीन तरन्नुम, सुश्री दीप्ती ताम्रकार, जे.बी. साहू सहित पूरे स्टाफ ने चयनित शिक्षक एवं बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today