चौहान ने 2.10 लाख रसोइयों को भिजवाई मानदेय की राशि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के 2  लाख10 हज़ार रसोइयों के बैंक खातों में उनके अप्रैल माह के मानदेय की राशि 42 करोड रुपए सिंगल क्लिक के माध्यम से मंत्रालय से अंतरित की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मनोज श्रीवास्तव, संचालक जनसंपर्क ओपी श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

हर माह भिजवा रहे हैं मानदेय की राशि

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्याहन भोजन के रसोइयों को संबोधित करते हुए कहा कि  कोरोना संकट के के कारण बच्चों को पका हुआ मध्यान्ह भोजन के स्थान पर पैसा एवं खाद्यान्न  दिया जा रहा है। इसके कारण आपको रसोई नहीं पकानी पड़ रही है। पर सरकार को आपका पूरा ध्यान है तथा आपको हर माह 2 हज़ार रुपए मानदेय की राशि आपके खातों में भिजवाई जा रही है।

कोरोना के संबंध में लोगों को जागरूक करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे रसोइए भाई बहन अपने गांव एवं क्षेत्र में लोगों को कोरोना के संबंध में जागरूक करें। वे उन्हें बताएं कि कोरोना को हराने के लिए सब कम से कम 2 गज की दूरी रखें, सभी मास्क लगाएं, बार बार हाथ धोएं, स्वच्छता का ध्यान रखें तथा कहीं भी भीड़ ना लगाएं। जो मजदूर भाई बहन बाहर से गांव में आए हैं, वे अपने घरों में 14 दिनों तक सब सदस्यों से अलग रहें। थोड़ी सी सावधानी से हम कोरोना से बच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today