-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
चौथा भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान पर्व लखनऊ में आयोजित होगा
भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान पर्व का चौथा संस्करण लखनऊ में आयोजित होगा। इसके निश्चित तारीख एवं अन्य विवरणों पर बाद में फैसला किया जाएगा। इस समारोह को लखनऊ में आयोजित करने पर फैसला केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्ष वर्द्धन की अध्यक्षता में चौथे भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान पर्व (आईआईएसएफ) की पहली तैयारी संबंधी बैठक में लिया गया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालयों के अधिकारियों एवं सीएसआईआर के डीजी तथा इस पर्व के साझीदार संगठनों विज्ञान भारती (वीआईबीएचए) के प्रतिनिधियों ने इस बैठक में हिस्सा लिया।पहला आईआईएसएफ दिसंबर, 2015 में नई दिल्ली के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में आयोजित किया गया था। इस मेगा एस एंड टी एक्सपो में तीन लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था। भारत ने एक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स भी बनाया था जब इस समारोह के दौरान 2000 से अधिक स्कूली छात्रों ने दो प्रयोगों को प्रदर्शित किया था।दूसरा आईआईएसएफ दिसंबर, 2016 में नई दिल्ली के सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला में आयोजित किया गया जिसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया था।इस श्रृंखला में तीसरा आईआईएसएफ अक्तूबर, 2017 में चेन्नई में आयोजित किया गया था।




Leave a Reply