-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को जबलपुर पुलिस ने पकड़ा
चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को जेल से रिहा हुये एवं पूर्व में पकड़े गये नकबजनों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच करते हुये चोरी गये मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है। समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा पूर्व में पकड़े गये लूट एवं वाहन चोरी के आरोपियों की दिन में तथा नकबजनी के आरोपियों की चैकिंग रात मे चैकिंग की जा रही है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री आलोक शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजीवनी नगर श्रीमती भूमेश्वरी चौहान के नेतृत्व में गठित टीम गठित को नकबजनी के तीन आरोपियों को पकड़ते हुये चोरी गये दस लाख रूपये कीमती सोने चांदी के जेवर जप्त करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस टीम को रात्रि गस्त दौरान लाल बिल्डिंग के पास दो व्यक्ति एवं एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते हुये दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उन्होनें अपना नाम सचिन उर्फ देवेन्द्र सोंधिया पिता संतोष सोंधिया 30 साल निवासी भैरवनगर मेडीकल के पास थाना तिलवारा, अकील खान पिता शुबूर खान उम्र 36 साल निवासी कोटना सुल्तानाबाद नूरीनी मस्जिद के पास थाना कमला नगर भोपाल हाल-पनबूड़ी खजुरी खिरिया बायपास थाना माढ़ोताल तथा संतोष केवट पिता भूरा केवट उम्र 18 साल निवासी खजुरी खिरिया बायपास थाना माढ़ोताल का होना बताया। पकड़े गए व्यक्ति से रात्रि में घूमने का कोई संतोषप्रद उत्तर नहीं देने पर तीनों को थाना संजीवनी नगर लाया गया। व्यक्तियों से सख्ती से पूछताछ करने पर दिन के समय में सूने घर की रैकी कर रात में गैस कटर से घर के दरवाजे के कुंदा एवं खिडकी की रॉड, जाली आदि काटकर चोरी करना बताते हुये साँई कालोनी धनवंतरीनगर, पूजा होम्स धनवंतरीनगर, हाउसिंग बोर्ड कालोनी धनवंतरीनगर, रूद्राक्ष पार्क गंगानगर, एवं साँई कालोनी धनवंतरीनगर के पाँच सूने मकानों में रात्रि में चोरी करना स्वीकार किया।
पकड़े गये आरोपियों की निशानदेही पर चुराये हुये सोने के तीन हार, चार चेन, एक जोड़ी कंगन, 14 अंगूठी, 6 मंगलसूत्र, तीन जोड़ी कनछड़ी, पाँच जोडी टाप्स, चार जोड़ी छुमकी, 10 हाय चंद्रमा तथा चांदी के 30 जोड़ी पायल, 28 जोड़ी बिछिया, चार करधन, 11 संतानसाते की चूडियाँ, एक जोड़ी हाथ फूल, आठ गुच्छे, एक कटोरी, 6 सिक्के, एक कैमरा इस प्रकार सोने के जेवर वजनी 16 तोला एवं चांदी के जेवर वजनी दो किलो कीमत करीबन दस लाख रूपए के एवं गैस कटर, पिंचिस, दो छोटी लोहे रॉड, ताला तोड़ने में उपयोग में लायी जाने वाली जप्त करते हुए प्रकरण में विधिवत् गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आरोपियो की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी संजीवनी नगर श्रीमती भूमेश्वरी चौहान, उप निरीक्षक श्री सत्य नारायण कुशवाहा, सहायक उपनिरीक्षक श्री विनोद दुबे, श्री राजेन्द्र जोशी, प्रधान आरक्षक श्री शारदा त्रिपाठी, आरक्षक श्री सुरेन्द्र विश्वकर्मा, श्री अखिलेश दुबे, श्री छत्रपाल, श्री राजेश मिश्रा, श्री नीरज कौरव तथा महिला आरक्षक सुश्री रागिनी, सुश्री एैरावती की सराहनीय भूमिका रही।




Leave a Reply