-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
चुनाव वर्ष में शिवराज ने निगम मंडल में नियुक्तियां दीं, साधे गए OBC-ST
मध्य प्रदेश विधानसभा का यह चुनाव वर्ष है और इसमें भाजपा की शिवराज सरकार ने इसे ध्यान में रखते हुए निगम मंडल में नियुक्तियां कर विभिन्न वर्गों को साधने की कोशिश की है. आदिवासी और ओबीसी वर्ग को निगम मंडल मैं नियुक्तियां देकर यह कोशिश की गई है. आइए आपको बताते हैं किस वर्ग से किसे मिली नियुक्ति.
मध्यप्रदेश में 2023 विधानसभा चुनाव का साल है और इसमें सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी अपने नेताओं को उपकृत करने के साथ उनके माध्यम से उनके समाज को साधने की कोशिश कर रही है. भोपाल में नगर निगम अध्यक्ष रहे रामदयाल प्रजापति के माध्यम से ओबीसी वर्ग के लोगों को खुश करने की कोशिश की गई है. प्रजापति को माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है. प्रजापति भोपाल उत्तर और भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र में विशेष दखल रखते है. इसी तरह भोपाल के सत्य भूषण सिंह को भी मध्य प्रदेश वन विकास निगम में उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति दी गई है.
मध्यप्रदेश मैं भाजपा की नजर आदिवासी समाज पर है और इसको साधने के लिए अलीराजपुर की माधव सिंह डाबर को वन विकास निगम में अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति प्रदान की गई है. इसी तरह मध्य प्रदेश की 50 फ़ीसदी ओबीसीआबादी को साधने के लिए निवाड़ी के नंदराम कुशवाहा को राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया है.




Leave a Reply