-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
चुनाव लड़ना मेरे लिए दूसरी शादी करने जैसाः शिवकुमार शर्मा
किसान नेता शिवकुमार शर्मा कक्काजी ने शुक्रवार को बयान दिया है कि सरकार फ़र्ज़ी वीडियो जारी कर भ्रमित करने का काम कर रही है। इस साल का हमारा आंदोलन पिछले साल का आधार है। कांग्रेस पर आरोप लगा कर सरकार अपनी जिमेदारी से बच रही है। हमने 10 जून को भारत बंद का आव्हान भी किया है। कक्काजी ने कहा चुनाव लड़ना दूसरी शादी करने जैसा है।130 किसान संगटन सभी एकजुट हैं। सिर्फ भाजपा पोषित कुछ संगटन इसमें शामिल नहीं हैं। जनता को परेशान करना हमारा मकसद नहीं है। इस बार हम गाँव में ही रहेंगे। हम चौपाल लगा कर गाँव में सामान देंगे। पर सरकार की मंशा इसे हिंसक बनाने की लग रही है। तभी 40 लाख डंडे ख़रीदे हैं। हम सड़को पर आते तो कुचल दिए जाते लेकिन आंदोलन हिंसक न हो इसलिये हमने पूरी कोशिश की है। आयोग की रिपोर्ट सीएम हाउस में तय हो रही है। सरकार हर लेबल पर फैल हुई है। पाकिस्तान आज भी हमारी सरकार की फेवरेट सूची में सबसे टॉप पर है। उससे शक्कर ले रही यहाँ गन्ना किसान रो रहा है।
6 लाख गांव पूरी तरह बंद रहेंगे। ये किसान आंदोलन है किसी संगटन या व्यक्ति विशेष का आंदोलन नही है। दो दिन सब्जी नही मिलेगी तो चलेगा। मुखिया ही सबसे बड़ा अपराधी है। जिनको मुचलका भरना चाहिए वो मंत्रिमंडल में बैठे है। मैं अगर जेल जाता हूँ तो आंदोलन को हरियाणा वाले हमारे नेता गुरुनाम सम्भालेंगे। अगर माने नहीं मानी तो 11 तारीख को समीक्षा बैठक होगी उसमें आगे की रूपरेखा तय करेंगे। हम सरकार से कोई बात नही करेंगे सरकार बात करने लायक नहीं है। सरकार सीधे हमारी मांगों का आदेश जारी करे।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, farmar, india, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, madhya pradesh




Leave a Reply