Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
चुनाव में डूबती नैया देख बौखला गए हैं कांग्रेसीः विष्णुदत्त शर्मा

चुनाव में डूबती नैया देख बौखला गए हैं कांग्रेसीः विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश की 28 विधानसभाओं के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपनी  नैया डूबती नजर आ रही है। कांग्रेस के पास आरोप लगाने के अलावा कुछ भी बचा नहीं है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जमीन खत्म हो गयी है। यह सबह उसी की बौखलाहट है और इसीलिए अब कांग्रेस के लोग खरीद फरोख्त की बातें कर रहे हैं।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।  प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ, छल और कपट के आधार पर मध्यप्रदेश में सरकार बनाई थी और उस सरकार को 15 माह चलाया। इन 15 महीनों में कांग्रेसी प्रदेश के विकास की जगह खुद का विकास करने में लगे रहे। लेकिन अब कांग्रेस पूरी तरह एक्सपोज हो चुकी है। मध्यप्रदेश की जनता ने उन्हें पहचान लिया है। जनता की नजरों में कांग्रेस का नेतृत्व अपनी विश्वसनीयता खो चुका है। कांग्रेस और उसके नेताओं के इस रवैये से निराश होकर अब पार्टी के लोग कांग्रेस की विचारधारा त्यागकर भारतीय जनता पार्टी के विचार को स्वीकार कर रहे हैं, उसमें विश्वास जताकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कोई भी आरोप लगाए लेकिन अब उसके नेताओं की इतनी भी विश्वसनीयता नहीं बची है कि जनता उनके आरोपों को स्वीकार करे। श्री शर्मा ने कहा कि कमलनाथ जी से अब मैं यही कह सकता हूं कि 10 तारीख का इंतजार कीजिए और अपनी तैयारी रखिये मध्यप्रदेश से बाहर जाने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today